खबर सक्ती ...
सकरेली में नशा मुक्ति अभियान का आगाज ..

रैली के जरिए दी जागरूकता की मिसाल ..
सक्ती, ग्राम पंचायत सकरेली में नशा मुक्ति अभियान की जोरदार शुरुआत हुई। ग्राम पंचायत भवन से सैकड़ों लोगों की सहभागिता के साथ निकाली गई यह रैली पूरे गांव में जागरूकता का संदेश देती हुई निकली। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत सकरेली के सरपंच गोवर्धन सिंह गोंड, जनपद पंचायत सक्ती के उपाध्यक्ष बंशीधर खांडे, उपसरपंच रामेश्वर साहू एवं महिला कमांडो चैतीन बाई, राधा बाई राठौर, गौरी यादव, मोंगरा बरेठ सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
रैली में महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष ललिता साहू, दिलेश्वरी राठौर, संतोषी साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और युवा शामिल हुए। प्रतिभागियों ने “नशा नाश की जड़ है”, “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” जैसे नारों के साथ ग्राम के गलियों, चौक-चौराहों और मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा गांव में बिक रही कच्ची शराब, गांजा, सार्वजनिक स्थानों पर हो रहे जुआ-ताश खेल और गाली-गलौच, झगड़े-फसाद जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड पंच भोलेश्वरी साहू, कमलेश्वरी कुर्रे, रथबाई गोंड, सुमन जांगड़े, उदित तंबोली, संतोषी, भोजबाई साहू, विजयपाल सूर्यवंशी, किशन गोंड, कमला गोंड, राजेश सूर्यवंशी, रूपसाय साहू, रमेश राठौर, दुलारसाय राठौर, रवि बरेठ, हितेश तंबोली, रथराम देवांगन, देवनारायण साहू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
गांव के जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और युवाओं की यह संयुक्त पहल नशामुक्त और शांतिपूर्ण समाज की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हो रही है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login