Connect with us

खबर सक्ती ...

मरकामगोढ़ी चोरी कांड का खुलासा — पाँच आरोपी गिरफ्तार, 4.84 लाख रुपये का सामान बरामद ..

Published

on

फरार होने बिलासपुर पहुँचे चोर पुलिस की गिरफ्त में — सोने-चांदी के जेवर, नकदी व मोटरसाइकिल जब्त ,

सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी चोरी का पर्दाफाश — सायबर टीम की अहम भूमिका ..

सक्ती, थाना सक्ती पुलिस ने मरकामगोढ़ी में हुई बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नगदी रकम, सिगरेट, बीड़ी, बिस्किट एवं राशन सामग्री सहित कुल 4,84,000 रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी घटना के बाद फरार होने की नियत से बिलासपुर रेलवे स्टेशन में छिपे हुए थे, जहां पुलिस ने दबिश देकर सभी को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार प्रार्थिया सीता देवांगन, निवासी मरकामगोढ़ी ने 5 नवंबर 2025 को थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 4 नवंबर की शाम अपने परिवार सहित मायके अड़भार गई थीं। अगले दिन दोपहर घर लौटने पर देखा कि घर और दुकान का ताला टूटा हुआ है तथा अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवर, 1 लाख रुपये नगद और दुकान में रखे बीड़ी, सिगरेट, मिक्चर, बिस्किट व राशन सामग्री मिलाकर लगभग 2.5 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सक्रिय मुखबिर और सायबर तकनीकी सहायता से संदिग्धों की पहचान की। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बिलासपुर रेलवे स्टेशन में चोरी का सामान लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने मरकामगोढ़ी निवासी सीता देवांगन के घर और दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि उनमें से एक आरोपी मनोज पटेल का प्रार्थिया से पूर्व में लेन-देन का विवाद हुआ था, इसी रंजिश में उन्होंने योजना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की रकम में से कुछ पैसे उन्होंने शराब और खाने में खर्च कर दिए जबकि बाकी रकम और जेवर आपस में बांट लिए थे।

गिरफ्तार आरोपियों में नरेन्द्र पटेल (22 वर्ष), देवकुमार सिदार (19 वर्ष), मनोज पटेल (26 वर्ष), दीपक यादव (32 वर्ष) और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवर और चोरी का अन्य सामान जप्त किया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305ए, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया में अग्रसर किया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल, निरीक्षक अमित सिंह प्रभारी सायबर सेल, सउनि राजेश यादव, प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन, विनोद कंवर, आरक्षक यादराम चंद्रा, चित्रकेतु लहरे, श्याम गबेल, म.आर. रेखा कंवर, तथा सायबर टीम के आरक्षक अलेक्सियुस मिंज, जितेंद्र कंवर, गोपाल साहू, कमलेश लहरे की सराहनीय भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending