Connect with us

खबर सक्ती ...

ग्राम हरदी में महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 1420 किलो लाहन और 100 लीटर महुआ शराब नष्ट ..

Published

on


सक्ती, ग्राम हरदी थाना सक्ती में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। ग्राम पंचायत द्वारा पहले ही ग्राम में महुआ शराब बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है, बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा पंचायत के निर्णय की अवहेलना करते हुए चोरी-छिपे शराब निर्माण का कार्य किया जा रहा था।

सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम हरदी में बोराई नदी किनारे अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। मौके पर 71 बोरियों में भरा हुआ लगभग 1420 किलो महुआ लाहन लावारिस हालत में मिला। विभागीय टीम ने मौके पर ही लाहन का सैंपल लेकर शेष मात्रा को नष्ट कर दिया। इसके अलावा करीब 100 लीटर तैयार महुआ शराब भी जब्त की गई, जो अवैध रूप से बनाई और रखी गई थी।

आबकारी विभाग ने संबंधित प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, लाहन और शराब बनाने के उपकरणों को भी नष्ट किया गया ताकि दोबारा इसका उपयोग न हो सके।

इस कार्रवाई में ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच, उपसरपंच, पंच, कोटवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का सहयोग रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्राम में अवैध शराब निर्माण से सामाजिक वातावरण पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था, इसलिए पंचायत ने सामूहिक रूप से शराब पर प्रतिबंध का निर्णय लिया था।

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल, आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, कोमल सिदार सहित आबकारी आरक्षक मौजूद रहे।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की जानकारी गोपनीय रूप से विभाग को दें ताकि ऐसे अवैध कार्यों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 मिनट ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा39 मिनट ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...59 मिनट ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..24 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..24 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending