Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती का जिला आबकारी कार्यालय ‘भगवान भरोसे’, न अधिकारी जवाबदेह न कर्मचारी जिम्मेदार ..

Published

on

नाम बताने से इनकार, “जो करना है कर लीजिए” — आबकारी कार्यालय में बेशर्मी की हदें पार ,

48 घंटे बाद भी जिला आबकारी अधिकारी मौन, सुशासन के दावों पर खड़े हुए सवाल ..

सक्ती, प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर जहां सरकार उपलब्धियों का लेखा-जोखा जनता के सामने रख रही है, वहीं सक्ती जिले का आबकारी विभाग मुख्यमंत्री के सुशासन अभियान की खुली अवहेलना करता नजर आ रहा है। जिला कलेक्टर कार्यालय से महज दो किलोमीटर की दूरी पर संचालित जिला आबकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली ऐसी है, मानो यह कार्यालय प्रशासन नहीं, बल्कि “भगवान भरोसे” चल रहा हो।

ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान 5 जनवरी को जब मीडिया प्रतिनिधि जिला आबकारी कार्यालय पहुंचे, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। न कोई जिम्मेदार अधिकारी उपलब्ध था और न ही कर्मचारी किसी भी प्रकार की जानकारी देने को तैयार दिखे। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से जब जिला आबकारी अधिकारी की उपलब्धता के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब था—“हमें नहीं पता साहब कहां हैं।” यह भी नहीं बताया गया कि अधिकारी कब आएंगे या किस कारण से अनुपस्थित हैं। इससे स्पष्ट है कि कार्यालय में सूचना तंत्र और जवाबदेही जैसी बुनियादी व्यवस्था तक नदारद है।

स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब एक कर्मचारी से सिर्फ उसका नाम पूछने पर उसने नाम बताने से इनकार कर दिया। कर्मचारी का कहना था—“शुक्ला सर का निर्देश है कि न तो नाम बताना है और न ही किसी तरह की जानकारी देनी है। आपको जो करना है, कर लीजिए।” एक शासकीय कार्यालय में इस तरह का बयान न केवल प्रशासनिक मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि यह सरकारी तंत्र की कार्यसंस्कृति पर भी करारा तमाचा है।

मामले को लेकर जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला से 5 जनवरी को फोन पर संपर्क किया गया। कार्यालय में मौजूद व्यक्ति की फोटो और पूरी जानकारी उनके व्हाट्सएप पर साझा की गई, ताकि वे स्थिति स्पष्ट कर सकें। अधिकारी ने व्यस्तता का हवाला देते हुए तत्काल कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। हैरानी की बात यह है कि 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद, 7 जनवरी तक भी उन्होंने न तो अपना पक्ष रखा और न ही किसी तरह की सफाई दी। एक जिम्मेदार जिला स्तरीय अधिकारी का इस तरह मौन साध लेना विभागीय पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

यह भी बड़ा सवाल है कि जब जिला आबकारी कार्यालय की जमीनी हकीकत यह है, तो हर मंगलवार को कलेक्टर द्वारा आयोजित टीएल बैठकों में आखिर कैसी रिपोर्ट पेश की जाती होगी? क्या वहां भी वास्तविक स्थिति को छिपाकर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है? यदि अधिकारी आम जनता और मीडिया के सवालों का जवाब देने में असमर्थ हैं, तो विभागीय समीक्षा और निगरानी की विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

आबकारी विभाग जैसे संवेदनशील और राजस्व से जुड़े महत्वपूर्ण विभाग का यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया न केवल प्रशासन की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि जनता के विश्वास को भी कमजोर कर रहा है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और शासन इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं, या फिर सक्ती का जिला आबकारी कार्यालय यूं ही सवालों से मुंह मोड़ते हुए “भगवान भरोसे” चलता रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending