Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के ग्राम बड़े रबेली में शराब दुकान पर बवाल, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के हस्तक्षेप से खुलने पर लगी रोक ..

Published

on

ग्रामीणों के विरोध के बाद सक्रिय हुए सभापति आयुष शर्मा, गौठान से शराब हटाने के निर्देश ..

सक्ती, विकासखंड मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े रबेली में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत सक्ती के सभापति आयुष शर्मा ने रायपुर स्थित प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के निवास कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की और प्रस्तावित शराब दुकान को निरस्त करने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा।

सभापति आयुष शर्मा ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को बताया कि बड़े रबेली में नई शराब दुकान खोले जाने की चर्चा से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आसपास के दर्जनों गांवों के लोग इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। ग्राम पंचायत में शराब दुकान प्रस्तावित होने से सामाजिक माहौल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा भी इस संबंध में जिला कलेक्टर को मौखिक एवं लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं।

आवेदन में उल्लेख किया गया कि यदि शराब दुकान खोली जाती है तो इसका दुष्प्रभाव न केवल बड़े रबेली बल्कि आसपास के कई गांवों में भी देखने को मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि इससे युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तथा सामाजिक और पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। स्थिति यह है कि गांव की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर चक्का जाम करने की चेतावनी भी दे चुके हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तत्काल सक्ती कलेक्टर अमृत विकास टोपनो से फोन पर चर्चा की और दुकान नहीं खोलने के निर्देश दिए जाने की जानकारी दी। साथ ही गौठान में आबकारी विभाग द्वारा रखी गई शराब को वहां से वापस मंगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री के आश्वासन और त्वरित हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इस पहल के लिए सभापति आयुष शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending