Connect with us

ख़बर रायपुर

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री साय ..

Published

on

धरसींवा में होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनुज शर्मा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों के साथ होली की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने आयोजन में आमंत्रित किए जाने पर विधायक अनुज शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थितजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। यह हमें मन-मुटाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होलिका बुराई का प्रतीक है, जिसका दहन कर हमें जीवन में अच्छाई, सकारात्मकता और खुशहाली को अपनाना है तथा सबके सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 4 मार्च को होली का पर्व है और इसका उत्साह अभी से दिखाई देने लगा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों के खातों में राशि अंतरित की गई है, जिससे किसानों में विशेष उत्साह है और इस बार प्रदेश में होली का पर्व और अधिक उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक और पारिवारिक जुड़ाव का अवसर भी है, जो समाज में आत्मीयता और विश्वास को मजबूत करता है।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के खातों में सहायता राशि अंतरित किए जाने से किसानों में खुशी का माहौल है और वे इस वर्ष होली का त्योहार अधिक आनंद और उत्साह के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फाग गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया, जिससे पूरा परिसर होली के रंग में सराबोर हो गया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री साय ..

धरसींवा में होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धरसींवा विधानसभा...

खबर रायगढ़2 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देश पर होली से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

15 प्रकरणों में 235 लीटर महुआ शराब जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए .. रायगढ़, होली पर्व के मद्देनजर जिले...

खबर खरसिया ..3 घंटे ago

🚨 बड़ी खबर: भारत-वेस्टइंडीज मैच पर ऑनलाइन सट्टा: खरसिया पुलिस की दबिश, सक्ती का सट्टा खाईवाल गिरफ्तार ..

🚨 मोबाइल एप से चल रहा था क्रिकेट सट्टा कारोबार, 4 हजार नकद व मोबाइल जब्त — पार्टनर फरार तलाश...

खबर जांजगीर-चांपा ..4 घंटे ago

हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से विशेष जल संरक्षण महाभियान प्रारंभ ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले में 1 मार्च से...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

होलिका दहन पर डॉ चरणदास महंत का संदेश—अहंकार और अन्याय का हो अंत, सत्य-सद्भाव का हो प्रकाश ..

प्रेम, एकता और राष्ट्र निर्माण का आह्वान: नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने दी होलिका दहन की शुभकामनाएं .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

होली पर सख्त निगरानी: कलेक्टर-एसपी की अपील—शांति, सुरक्षा और सौहार्द्र के साथ मनाएं पर्व ..

होलिका दहन से लेकर ट्रैफिक तक प्रशासन अलर्ट, हुड़दंग और लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई .. सक्ती, रंगों के पर्व...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती के ग्राम बड़े रबेली में शराब दुकान पर बवाल, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के हस्तक्षेप से खुलने पर लगी रोक ..

ग्रामीणों के विरोध के बाद सक्रिय हुए सभापति आयुष शर्मा, गौठान से शराब हटाने के निर्देश .. सक्ती, विकासखंड मालखरौदा...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

उद्योग–बैंकर संवाद कार्यशाला में समन्वय को नई दिशा ..

कलेक्टर की अध्यक्षता में एमएसएमई प्रकरणों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश .. युवाओं को स्वरोजगार एवं...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

पीढ़ियों के संगवारी कार्यक्रम से मजबूत होगा संवाद का सेतु ..

युवाओं ने लिया वरिष्ठजनों के अनुभवों से प्रेरणा, सामाजिक समरसता का संदेश .. बिलासपुर, अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending