Connect with us

खबर सक्ती ...

होली पर सक्ती पुलिस अलर्ट: शांति समिति की बैठक में कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश ..

Published

on

नशा, हुड़दंग और अफवाह पर सख्ती: सुरक्षित होली के लिए प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन ..

सक्ती, आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के दिशा-निर्देशों के परिपालन में 28 फरवरी 2026 को थाना सक्ती परिसर में शांति समिति की विस्तृत बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी संघों, धार्मिक प्रतिनिधियों एवं पत्रकारों की सहभागिता रही।

बैठक का मुख्य उद्देश्य होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करना था। उपस्थित नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए गए तथा सभी से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की गई।

प्रशासन की स्पष्ट अपील –

बैठक में नागरिकों से विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर ध्यान देने की अपील की गई —

होली के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करें।

शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें।

अश्लील, आपत्तिजनक या भड़काऊ शब्दों का प्रयोग न करें।

प्रतिबंधित मुखौटे या वेशभूषा का उपयोग न करें।

महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों पर जबरदस्ती रंग न लगाएं।

निर्धारित समय सीमा के बाद तेज ध्वनि में डीजे/साउंड सिस्टम का उपयोग न करें।

सार्वजनिक मार्गों को लकड़ी, टायर आदि से अवरुद्ध न करें।

देर रात तक अनावश्यक रूप से समूह बनाकर न घूमें।

सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सामग्री साझा करने से बचें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल एवं सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी –

बैठक में बताया गया कि होली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शहर में लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष टीम तैनात रहेगी। असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना में दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से मिलजुलकर, प्रेम और सौहार्द के साथ होली पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि “सुरक्षित होली, खुशहाल होली” ही जिले की प्राथमिकता है।

आज शांति समिति की बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, निरीक्षक लखन पटेल थाना प्रभारी सक्ती, नायब तहसीलदार पद्मलोचन पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मनीष कथुरिया, जिला कांग्रेस महामंत्री गिरधर जायसवाल एवं समर सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र, नगर महामंत्री संजय अग्रवाल, दीपक गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, पार्षदगण मनोज सोनी, संतोष कुमार सोनी, संजय कश्यप, गोविंद देवांगन, गोविंदा निराला, मो. नजीब मौलाना साहब, गुलाम मनियार, शेख महबूब सहित जामा मस्जिद सक्ती के सदस्यगण, पत्रकार बंधु रामनरेश यादव, मोहन देवांगन, अजय अग्रवाल, महेंद्र खांडे, तपेश शर्मा, राज शर्मा एवं नगर के अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों ने होली पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव एवं शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending