Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की शान का ऐलान, चांपा से उठा सशक्तिकरण का स्वर ..

Published

on

बेटी वरदान बनी, शिक्षा से रोशन होगा राष्ट्र का भविष्य – अंशिका ऐरन अग्रवाल ..

जांजगीर-चांपा, राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटियों के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का संदेश देते हुए चांपा नगर में एक प्रेरणादायी भावनात्मक अभिव्यक्ति सामने आई। “बेटी है तो अरमान हैं, बेटियों से रोशन ये सारा जहान है, पढ़ाओ और आगे बढ़ाओ” जैसे संदेशों के माध्यम से समाज को यह बताया गया कि बेटी बोझ नहीं, बल्कि परिवार और देश की शान है।

इस अवसर पर प्रस्तुत रचनात्मक संदेश में बेटियों को वरदान बताते हुए कहा गया कि बेटी हर दुख में साथ निभाने वाली, परिवार को खुशियों से भरने वाली और जरूरत पड़ने पर पुत्र का भी कर्तव्य निभाने वाली होती है। संदेश में बेटियों को झांसी की रानी जैसा साहसी, देवी स्वरूप और देश का गौरव बताया गया। यह भी कहा गया कि बेटी के बिना दुनिया अधूरी है और समाज का भविष्य बेटियों के सशक्त होने से ही सुरक्षित है।

इस प्रेरक संदेश की केंद्रबिंदु बनीं अंशिका ऐरन अग्रवाल, जो बरपाली चौक, डागा कॉलोनी, चांपा निवासी स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल की लाडली पोती हैं। अंशिका, अजय एवं मधु अग्रवाल की सुपुत्री तथा लक्ष्य अग्रवाल की बहन हैं। परिवारजनों ने अंशिका के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाना ही सच्चा सम्मान है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर दिए गए इस संदेश में साफ तौर पर कहा गया कि बेटियों को कमजोर न समझा जाए, बल्कि उन्हें समान अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। “बेटी तू महान है, तू ही देश की शान है” जैसे शब्दों ने कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरणास्पद बना दिया।

यह आयोजन न केवल एक परिवार की भावना को दर्शाता है, बल्कि पूरे समाज को बेटियों के प्रति सोच बदलने और उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती जिले के ग्राम चंदली में आबकारी विभाग की दबिश, 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त – एक महिला गिरफ्तार ..

डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल की टीम की बडी कार्रवाई, घर में बेचने के लिए रखी देशी-विदेशी शराब बरामद .....

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती के बिहान नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा, सोनोग्राफी सहित मिल रहा बेहतर इलाज ..

पेट-लीवर और मनोरोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, बिहान नर्सिंग होम में मरीजों के लिए विशेष परामर्श शिविर .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती जिले के सकरेली (बा) और झालरौदा में विवाह समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, वर–वधू को दिया आशीर्वाद ..

सक्ती, जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विवाह आशीर्वाद समारोह में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों पर चालान, 2050 रुपये जुर्माना ..

तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत सक्ती में छापेमारी, पान दुकानों व स्टोर्स पर 16 चालानी कार्रवाई .. सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त कल 13 मार्च को होगी जारी ..

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानो को 498.83 करोड़ रुपये होंगे जारी , सक्ती जिलें के 88 हजार से...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय ..

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर बिलासपुर12 घंटे ago

दिल की बीमारी से जूझ रही बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन, ‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से हुआ सफल इलाज ..

‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ, परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली बैठक ..

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर महोबे .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे...

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की छापेमारी, कई होटलों से सिलेंडर जब्त ..

होटलों में घरेलू गैस से बन रहा था खाना, खाद्य विभाग की कार्रवाई में सिलेंडर व उपकरण जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर कोरबा1 दिन ago

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन सख्त .. कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending