Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कटनई स्कूल में परीक्षा को तनावमुक्त बनाने पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन ..

Published

on

वेल विशर फाउंडेशन की पहल: बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को तनावमुक्त रहने के दिए टिप्स ,

“परीक्षा जीवन का हिस्सा है, बोझ नहीं” — कटनई में आयोजित मार्गदर्शन कार्यक्रम में विशेषज्ञों का संदेश ..

जांजगीर-चांपा, अकलतरा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत वेल विशर फाउंडेशन के तत्वावधान में शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल, कटनई में बोर्ड एवं गृह परीक्षाओं से पूर्व “परीक्षा को तनावमुक्त कैसे बनाएँ” विषय पर एक विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाले मानसिक तनाव से बचाने, सही तैयारी की दिशा दिखाने तथा समय प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डी.ए.बी. के पूर्व प्राचार्य पंकज केसरी एवं विशेष अतिथि यूनिक पब्लिक स्कूल के संचालक अखिलेश सेंगर, वरिष्ठ समाजसेवक चन्द्रिका कश्यप तथा शाला के प्राचार्य टी.आर. कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ की गई।

मुख्य अतिथि पंकज केसरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन इसे कभी भी बोझ नहीं बनने देना चाहिए। आत्मविश्वास, नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ की गई तैयारी ही सफलता का आधार होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहकर शांत मन से पढ़ाई करने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने की प्रेरणा दी।

विशेष अतिथि अखिलेश सेंगर ने परीक्षा के समय घबराहट से बचने, मन को शांत रखने, पर्याप्त नींद लेने तथा संतुलित और स्वस्थ खान-पान अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का केवल एक हिस्सा है, पूरा जीवन नहीं। सकारात्मक दृष्टिकोण और संयम के साथ की गई तैयारी से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवक चन्द्रिका कश्यप एवं शाला के प्राचार्य टी.आर. कश्यप ने भी संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत रहने और लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम का संचालन वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन फाउंडेशन के सदस्य दीपक साहू ने किया। इस अवसर पर श्रीमती पुष्पा उइके, गया राम पाटले, अनिल इग्ले, कु. पदमा पटेल, उमा शंकर मरकाम, श्रीमती पार्वती साहू, श्रीमती एस. धीरही, कु. स्वर्णा तिवारी सहित शाला परिवार एवं वेल विशर फाउंडेशन के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम से विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा2 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending