Connect with us

खबर पाली

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में “परीक्षा पे चर्चा” का सजीव प्रसारण, 174 विद्यार्थियों व आचार्यों ने लिया लाभ ..

Published

on

प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक संदेश से बढ़ा छात्रों का आत्मविश्वास, परीक्षा तनाव से मुक्ति पर दिया गया मार्गदर्शन ..

पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आयोजित “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विद्यालय परिसर में कंप्यूटर एवं डिजिटल माध्यम से भैया-बहनों को दिखाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम के दौरान भैया-बहनों ने अत्यंत मनोयोग, एकाग्रता एवं उत्सुकता के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को देखा, सुना और समझा। परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी जी ने परीक्षा को जीवन का उत्सव मानते हुए तनावमुक्त रहकर आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, नियमित अध्ययन एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। उनके प्रेरणादायी विचारों से विद्यार्थियों में आत्मबल एवं मानसिक दृढ़ता का संचार हुआ।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य बंधु-भगिनी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भैया-बहनों के साथ सहभागिता करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया तथा परीक्षा के प्रति भय को दूर कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। आचार्यों की सक्रिय उपस्थिति से विद्यार्थियों का मनोबल और अधिक सुदृढ़ हुआ।

विद्यालय प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी विद्यार्थियों को कार्यक्रम को सहजता से देखने-सुनने का अवसर मिला। कार्यक्रम में कुल 87 भैया, 68 बहनें एवं 19 आचार्यगण सम्मिलित हुए। इस प्रकार कुल सहभागियों की संख्या 174 रही।

विद्यालय के प्राचार्य ने परीक्षा पे चर्चा को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल परीक्षा में सफलता के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि जीवन में संतुलन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण भी प्रदान करते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली3 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending