Connect with us

खबर पाली

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में आचार्य परिवार व प्रबंधन समिति की मासिक बैठक, बोर्ड परिणामों पर मंथन ..

Published

on

पाली: शैक्षिक गुणवत्ता और कमजोर छात्रों के उत्थान पर हुई विस्तृत चर्चा ..

पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आज आचार्य परिवार एवं प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, बोर्ड कक्षाओं के परिणाम तथा शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में व्यवस्थापक कौशल सिंह राज, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी, सुरेश सोनी, अशोक श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास, राजेश अवस्थी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान कक्षा पंचम, अष्टम, दशम एवं द्वादश बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु विशेष रणनीतियों पर विचार किया गया। आचार्यों से विषयवार प्रगति की जानकारी ली गई तथा यह समीक्षा की गई कि पाठ्यक्रम कहां तक पूर्ण हुआ है।

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक परंपरा को बनाए रखते हुए परिणामोन्मुख शिक्षण पर बल दिया। कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी ने विषयचर्या की प्रगति पर चर्चा करते हुए कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं, मार्गदर्शन एवं नियमित मूल्यांकन की व्यवस्था की जाए, जिससे वे उत्तीर्ण श्रेणी में आ सकें।

बैठक में विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, सहशैक्षिक कार्यक्रमों एवं शैक्षिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने के सुझाव भी रखे गए। अंत में प्राचार्य चूड़ामणि साहू द्वारा शांति मंत्र के साथ बैठक का समापन किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली3 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending