खबर सक्ती ...
आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: ग्राम जोंगरा में अवैध महुआ शराब कारोबार का भंडाफोड़ ..

7 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी मनोज जायसवाल गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..
सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। दिनांक 25 फरवरी 2026 को गश्त के दौरान आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नंबर 10 जोंगरा निवासी मनोज जायसवाल पिता हरिशंकर जायसवाल अपने घर में महुआ शराब को बिक्री के उद्देश्य से अवैध रूप से संग्रहित कर रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की पुष्टि के लिए विभाग द्वारा पहले एक छद्म खरीददार को भेजा गया, जिसने मनोज जायसवाल से महुआ शराब खरीदी। बिक्री की पुष्टि होते ही आबकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत जांच एवं तलाशी की कार्रवाई की।
जांच के दौरान आरोपी के घर से एक पीले प्लास्टिक जरीकेन में भरी 5 लीटर महुआ शराब तथा एक हरी प्लास्टिक बोतल में 2 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इस प्रकार कुल 7 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम कर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आरक्षक विष्णु कौशिक तथा आबकारी स्टाफ परसराम कहरा, कमलेश और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login