Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली आधार एमबीयू अपग्रेडेशन को लेकर समीक्षा बैठक, शत-प्रतिशत लक्ष्य समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश ..

Published

on

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आधार एमबीयू अपग्रेडेशन के संबंध में विकासखंड स्त्रोत केंद्र, सक्ती में जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और संकुल शैक्षिक समन्वयक की उपस्थिति में स्कूली छात्र छात्राओं के आधार एमबीयू अपग्रेडेशन को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।

बैठक में कलेक्टर ने विद्यार्थियों के आधार एमबीयू अपग्रेडेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का आधार एमबीयू अपग्रेडेशन निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि आधार सत्यापन एवं अपग्रेडेशन से छात्र-छात्राओं को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं छात्रवृत्ति का लाभ समय पर प्राप्त हो सकेगा।

कलेक्टर तोपनो ने संकुल शैक्षिक समन्वयकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने संकुल अंतर्गत विद्यालयों की सतत मॉनिटरिंग करें तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आधार एमबीयू अपग्रेडेशन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों के हित में इस महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने हेतु कहा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बैठक में विभागीय दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि आधार एमबीयू अपग्रेडेशन कार्य शासन की प्राथमिकता में है। अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गंभीरता से कार्य करते हुए लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर नियमित प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित विकासखंड सक्ती के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्ती में भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा हमला, विपक्ष पर महिलाओं के हक में बाधा बनने का आरोप ..

महिला आरक्षण को ऐतिहासिक कदम बताते हुए सांसद कमलेश जांगड़े ने साधा विपक्ष पर निशाना, राजनीतिक स्वार्थ का लगाया आरोप...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो स्थानों से महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश और सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संबोधन का किया श्रवण, जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

महिला आरक्षण पर भाजपा गुमराह कर रही, लागू करने में देरी: गिरधर जायसवाल ..

परिसीमन मुद्दे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर भ्रामक प्रचार का लगाया आरोप .. सक्ती, जिला कांग्रेस कमेटी के...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत की पहल पर एक करोड़ से अधिक के पुल-पुलिया व चेक डेम स्वीकृत, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत ..

सक्ती में विकास को रफ्तार: पुल, स्टॉप डेम व जल संरचनाओं के लिए करोड़ों की मंजूरी .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

95% अंकों के साथ चैतन्य कुमार वर्मा का शानदार प्रदर्शन, स्कूल व समाज में खुशी की लहर ..

सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल के छात्र चैतन्य कुमार वर्मा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं बोर्ड परीक्षा में...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

फगुरम में हादसे के बाद हिंसा का विस्फोट: चक्का जाम के दौरान पुलिस पर हमला, 5 आरोपी जेल, अन्य की तलाश जारी ..

कानून से खिलवाड़ पर सख्ती: एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का अल्टीमेटम—हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई जारी .. सक्ती, ग्राम फगुरम में सड़क...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती: एमसीएच अस्पताल व पीएचसी सकर्रा का निरीक्षण, स्वच्छता व प्रसूति सेवाओं पर फोकस ..

हीट स्ट्रोक तैयारी व प्रसूति सेवाओं पर प्रशासन अलर्ट: सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने अस्पतालों का किया सघन निरीक्षण, दिए...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वार्ड नंबर 2 में अवैध शराब कारोबार पर छापा, घर से महुआ शराब बरामद .. सक्ती, जिले में अवैध शराब...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती की बेटी महक अग्रवाल ने 10वीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा महक की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर .. सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending