Connect with us

खबर सक्ती ...

एक साल में 3.36 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत: सभापति आयुष शर्मा ने गिनाई उपलब्धियां ..

Published

on

“ये तो बस शुरुआत है” – प्रेसवार्ता में आयुष शर्मा का बड़ा दावा, क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर ,

सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं पर फोकस: जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में आयुष शर्मा के नेतृत्व में विकास को मिली रफ्तार ..

सक्ती, जिला पंचायत चुनाव के एक वर्ष पूर्ण होने पर सक्ती जिला पंचायत के सभापति एवं बाराद्वार के युवा भाजपा नेता आयुष शर्मा ‘अन्नपूर्णा’ ने प्रेसवार्ता आयोजित कर अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में किए गए जनहित कार्य केवल शुरुआत हैं, आने वाले समय में क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य होंगे जिससे पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।

प्रेसवार्ता में आयुष शर्मा ने क्षेत्रवासियों और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव के बाद से ही हर गांव और हर घर तक पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया। जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजने में सहयोग किया गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के माध्यम से कई गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई गई, जिससे बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ।

बरसात के समय ग्राम सकरेली भाटा में रेल लाइन किनारे जमा मलबा हटवाकर स्लैब डालने और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने का कार्य भी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा। मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सहयोग से लक्ष्मीकांत धीरहे को तीन लाख रुपये की सहायता राशि दिलाई गई।

आयुष शर्मा ने बताया कि बाराद्वार विद्युत विभाग को उप संभाग बनाने की मांग मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल स्वीकृत की गई, साथ ही नगरदा और सिवनी को बाराद्वार उप संभाग में जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

वर्तमान ‘संकल्प बजट’ में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 के लिए 3 करोड़ 36 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की गई है। इसमें नया बाराद्वार जैजैपुर चौक से ठठारी तक 12 किलोमीटर सड़क निर्माण व चौड़ीकरण के लिए 96 लाख रुपये, बासीन से जेठा ब्याहा पासीद खूंटादहरा से जिला मुख्यालय तक 10 किलोमीटर सड़क के लिए 80 लाख रुपये, किरारी से नवापारा खुर्द, ब्याहा नंदौर खुर्द तक 6 किलोमीटर सड़क के लिए 72 लाख रुपये, बासीन से डोंगिया तक 8 किलोमीटर सड़क के लिए 64 लाख रुपये तथा नवीन जिला चिकित्सालय परिसर से मुख्य मार्ग तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 24 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। अंत में आयुष शर्मा ‘अन्नपूर्णा’ ने कहा कि मीडिया अभी उनके कार्यों का आंकलन न करे, क्योंकि यह केवल शुरुआत है। वे वादों से अधिक कार्यों में विश्वास रखते हैं और आने वाले समय में परिणाम स्वयं दिखाई देंगे।

प्रेसवार्ता में बाराद्वार नगर पंचायत के उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्जुन राठौर सहित जिले के पत्रकार उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..5 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending