Connect with us

खबर सक्ती ...

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: सक्ती में दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, कलेक्टर ने दिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश ..

Published

on

हाउस लिस्टिंग से जनसंख्या गणना तक की प्रक्रिया समझाई गई, जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का बताया गया ..

सक्ती, भारत सरकार, गृह मंत्रालय अंतर्गत जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल संचालन के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग के तहत प्रत्येक मकान का सूचीकरण किया जाएगा। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय जानकारी संकलित की जाएगी।

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का बताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को इसे पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित कार्मिक निर्धारित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लें और प्रक्रियाओं को भली-भांति समझकर ही मैदानी कार्य करें, ताकि जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ पूर्ण हो सके। प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, दायित्वों तथा समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण होता है। इसलिए यह दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आम नागरिकों को जागरूक करें, ताकि वे सही एवं सटीक जानकारी दें और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचा जा सके।

जनगणना निदेशालय से आए प्रशिक्षण अधिकारी मनोज कुमार महिलांगे और बलवंत डी सोमकुवंर द्वारा जनगणना 2027 में जनगणना पदाधिकारियों की भूमिका और कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। जनशक्ति एवं प्रचार गतिविधियां, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों की नियुक्ति, जनगणना में उपयोग की जाने वाली प्रक्रियाएं, डेटा नैतिकता, गोपनीयता एवं सुरक्षा, मोबाइल एवं वेब ऐप से जुड़ी समस्याओं का निराकरण तथा समय-सीमा की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्व-गणना प्रक्रिया, डेमो, उत्तरदाता, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

प्रशिक्षण में जनगणना पदाधिकारियों की भूमिका, कानूनी प्रावधान, कोष प्रबंधन, जनशक्ति एवं प्रचार गतिविधियां, जनगणना की आधारभूत संरचना का निर्माण, उपयोग की जाने वाली प्रक्रियाएं, अवधारणाएं एवं परिभाषाएं तथा एचएलओ प्रश्न 1 से 34 का अवलोकन कराया गया। सीएमएमएस का परिचय, इसके मॉड्यूल, सुविधाएं, उपयोगकर्ताओं के प्रकार, उपयोगकर्ता पंजीकरण, सीएमएमएस-एचएलओ प्रबंधन (भाग-1) एवं सीएमएमएस-एचएलओ प्रबंधन (भाग-2) के संबंध में भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी के. एस. पैंकरा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती एवं अनुविभागीय जनगणना अधिकारी अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा एवं अनुविभागीय जनगणना अधिकारी रूपेंद्र पटेल सहित सभी तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी ग्रामीण, नगर पालिका अधिकारी एवं जनगणना चार्ज अधिकारी, नगरीय एवं जनगणना निदेशालय से आए प्रशिक्षण अधिकारी मनोज कुमार महिलांगे एवं बलवंत डी सोमकुवंर, जिला नोडल अधिकारी जनगणना दिनेश वसंत राव अंबादे सहित अन्य जनगणना अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending