Connect with us

खबर बिलासपुर

स्कूली छात्रों को वीडियो फिल्म के माध्यम से दिया जा रहा ‘बाल सुरक्षा’ का संदेश ..

Published

on

बिलासपुर, कोटा ब्लॉक में बाल संरक्षण एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यूनिसेफ के युवोदय वॉलंटियर्स द्वारा संचालित अभियान के तहत कोटा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में “कोमल” वीडियो फिल्म का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला कटेलीपारा (संकुल बिटकुली), शासकीय माध्यमिक शाला पिपरतराी, ग्लोबल पब्लिक स्कूल कोटा, गोल्डन वैली स्कूल कोटा तथा शासकीय माध्यमिक शाला गोबरीपाट सहित अन्य विद्यालयों में किया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना एवं किसी भी तरह के शोषण व असुरक्षा की स्थिति में उचित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता, गुड टच एवं बैड टच की पहचान, बाल अधिकारों की मूल अवधारणा तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। बच्चों को समझाया गया कि किसी भी प्रकार की असहज या अनुचित स्थिति में वे निःसंकोच 1098 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

वीडियो प्रदर्शन के बाद प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन भी किया गया,जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाएं भी व्यक्त की।

शिक्षकों ने इस पहल को आवश्यक बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास और सजगता का विकास होता और वे किसी भी असुरक्षा की स्थिति में सजग रहकर अपना बचाव कर सकेंगे। जिला समन्वयक एनीरोज टोडर ने ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध रूप से जिले के अन्य विद्यालयों में भी संचालित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक बाल सुरक्षा से संबंधित संदेश पहुंचाया जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिलासपुर24 सेकंड ago

स्कूली छात्रों को वीडियो फिल्म के माध्यम से दिया जा रहा ‘बाल सुरक्षा’ का संदेश ..

बिलासपुर, कोटा ब्लॉक में बाल संरक्षण एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यूनिसेफ के युवोदय वॉलंटियर्स...

खबर रायगढ़15 मिनट ago

कलेक्टर ने नवगठित नगर पंचायत तमनार का किया निरीक्षण ..

मानव संसाधन, आधारभूत संरचना और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए विकास की समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश .. रायगढ़,...

Uncategorized28 मिनट ago

होली एवं ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक 27 फरवरी को ..

बिलासपुर, आगामी होलिका दहन, होली एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला...

ख़बर रायपुर47 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ की 100 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों...

खबर बिलासपुर2 घंटे ago

रहंगी में 28 फरवरी को मुख्यमंत्री का आगमन, कलेक्टर-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा ..

कृषक उन्नति योजना के तहत प्रोत्साहन राशि वितरण, रहंगी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां तेज .. बिलासपुर, बिल्हा विकासखंड...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने की सौजन्य मुलाकात, खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चा .....

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

1 मार्च से जांजगीर-चांपा में विशेष जल संरक्षण महाभियान, ‘मोर गांव-मोर पानी’ को जनआंदोलन बनाने का संकल्प ..

विश्व महिला दिवस पर महिलाओं की भागीदारी से रिचार्ज पिट निर्माण अभियान, हर घर जल संचय की पहल .. जांजगीर-चांपा,...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 घंटे ago

पलाश-चुकंदर से तैयार हर्बल गुलाल, नवापारा की महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी ..

एनआरएलएम से मिली ताकत: नैना महिला समूह बना रहा रसायनमुक्त गुलाल, बाजार में बढ़ी मांग .. जांजगीर-चांपा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: सक्ती में दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, कलेक्टर ने दिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश ..

हाउस लिस्टिंग से जनसंख्या गणना तक की प्रक्रिया समझाई गई, जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का बताया गया .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

एक साल में 3.36 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत: सभापति आयुष शर्मा ने गिनाई उपलब्धियां ..

“ये तो बस शुरुआत है” – प्रेसवार्ता में आयुष शर्मा का बड़ा दावा, क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर , सड़क, बिजली...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending