Connect with us

खबर सक्ती ...

होली से पहले सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 1840 किलो महुआ लाहन व 139 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

Published

on

सक्ती व मुक्ताराजा में ताबड़तोड़ छापा, तालाब से निकाली गई हजारों लीटर शराब की तैयारी ..

सक्ती, होली पर्व के मद्देनज़र अवैध महुआ शराब निर्माण एवं भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने वार्ड क्रमांक 1 सक्ती तथा ग्राम मुक्ताराजा (थाना बाराद्वार) में ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में महुआ लाहन और महुआ शराब बरामद की।

आबकारी टीम ने सबसे पहले वार्ड क्रमांक 1 सक्ती में शासकीय भूमि एवं छोटी नहर के किनारे छापा मारा। यहां लगभग 40 डिब्बों और बोरियों में भरा करीब 800 किलो महुआ लाहन तथा 4 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। टीम ने मौके पर ही लाहन का सैंपल लेकर विधिवत पंचनामा तैयार किया और उसे नष्ट कर दिया।

इसी क्रम में ग्राम मुक्ताराजा में हजारों लीटर अवैध महुआ शराब तैयार किए जाने की सूचना पर टीम ने दबिश दी। जांच के दौरान तालाब में छिपाकर रखी गई 52 बोरियां बरामद की गईं, जिनमें प्रत्येक में 20-20 किलो महुआ लाहन भरा था। इस प्रकार कुल 1040 किलो महुआ लाहन तालाब से निकालकर जब्त किया गया। सैंपल लेने के बाद इसे भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने बताया की उक्त लाहन से होली पर्व पर हजारों लीटर महुआ शराब बनाई जानी थी।

इसके अतिरिक्त मुक्ताराजा में शासकीय भूमि के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे जरीकेनों, प्लास्टिक बोतलों एवं पन्नियों में कुल 135 लीटर महुआ शराब भी बरामद की गई। इस पूरी कार्रवाई में कुल 1840 किलो महुआ लाहन एवं 139 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई।

कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में की गई। इसमें परिविक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक रशिल श्रीवास्तव, मोंगरा पटेल, विष्णु कौशिक, भारती यादव तथा नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व तक अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..5 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending