Connect with us

खबर बिलासपुर

उद्योग–बैंकर संवाद कार्यशाला में समन्वय को नई दिशा ..

Published

on

कलेक्टर की अध्यक्षता में एमएसएमई प्रकरणों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश ..

युवाओं को स्वरोजगार एवं स्टार्टअप के लिए मिलेगा सशक्त मंच ..

बिलासपुर, जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में रेजिंग एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) कार्यक्रम अंतर्गत उद्योग–बैंकर संवाद कार्यशाला का आयोजन होटल सिटी, बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा किया गया।

कार्यशाला में सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, छत्तीसगढ़ लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया, जिला उद्योग संघ के महासचिव शरद सक्सेना, सीजीएम सीएस टेकाम,जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दिनेश उरांव सहित विभिन्न राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

समन्वय और समाधान पर केंद्रित रही बैठक –

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमियों एवं बैंकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।

विशेष रूप से पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, महिला उद्यमिता एवं एमएसएमई इकाइयों से जुड़े प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर अग्रवाल ने बैंकों में लंबित प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए पात्र आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंकिंग प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं तत्परता लाकर ही स्थानीय उद्योगों को गति दी जा सकती है। उन्होंने उद्योग विभाग एवं बैंकों के बीच नियमित समन्वय बैठक आयोजित करने पर भी बल दिया।

योजनाओं की प्रगति और समस्याओं पर खुला संवाद –

डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन (डीआरपी) द्वारा पीएमएफएमई योजना के आवेदकों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं को साझा किया गया। उद्योग संघ के प्रतिनिधियों ने बैंक अधिकारियों से संवाद को और प्रभावी बनाने तथा समय-समय पर संयुक्त बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया। खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के औद्योगिक भ्रमण का प्रस्ताव भी रखा गया, जिससे बैंक अधिकारी जमीनी स्तर पर इकाइयों की प्रगति का आकलन कर सकें। बैंकों के प्रतिनिधियों ने पात्र एवं पूर्ण दस्तावेज वाले प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य महाप्रबंधक द्वारा सभी अतिथियों, बैंक अधिकारियों एवं उद्यमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के संवाद भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे उद्योगों के विकास को सतत गति मिलती रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मितानिनों ने लोगों को किया जागरूक, दिलाई तंबाकू त्यागने की शपथ ..

सक्ती, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के निर्देश तथा सिविल सर्जन डॉ. संतोष पटेल के मार्गदर्शन में...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती जिले में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण, कलेक्टर ने जनगणना कार्य से जुड़े सभी का जताया आभार ..

मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य संपन्न, फरवरी 2027 में होगा जनसंख्या गणना का दूसरा चरण .. सक्ती, भारत सरकार द्वारा...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

🛑 बडी खबर: खेल मैदान निर्माण में उड़ती डस्ट बनी मुसीबत, ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा पर सवाल ..

🛑 मसानियाखुर्द में धूल प्रदूषण से लोग परेशान, वन्य प्राणियों के जीवन पर भी मंडराया खतरा , 🛑 ग्रामीणों की...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

महंगाई, खाद और डीजल संकट को लेकर सरकार पर बरसे अर्जुन राठौर, जन आंदोलन की दी चेतावनी ..

किसानों को पर्याप्त खाद-डीजल उपलब्ध कराए सरकार, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन : अर्जुन राठौर .. सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़...

खबर रायगढ़3 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण ..

विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर सड़क और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की .. रायगढ़, लोक निर्माण विभाग के सचिव...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश बंसल का बड़ा फैसला : जांजगीर-चांपा और सक्ती में होंगे दो-दो संभाग, बरसात से पहले सड़क मरम्मत पूरी करने के निर्देश ..

जांजगीर-चांपा दौरे में पीडब्ल्यूडी सचिव की सख्ती : स्वीकृत कार्यों की जल्द निविदा, लापरवाह ठेकेदारों पर होगी ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा ..

अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्णता सर्वोच्च प्राथमिकता .....

खबर कोरबा3 दिन ago

ज्ञानभारतम् मिशन के राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान को सफल बनाने समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक : सतीश प्रकाश सिंह ..

जन-जागरूकता हेतु अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक .. कोरबा, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञानभारतम्...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, अवैध भंडारण पर 632 बोरी उर्वरक जप्त ..

सक्ती जिले में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर व्यापारियों को नोटिस .. सक्ती, जिले में किसानों को...

खबर अकलतरा ..4 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर रक्तदान एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्तदान से मानवता का संदेश ..

वेलविशर फाउंडेशन की अनूठी पहल : स्व. अनुराग सिंह की स्मृति में 252 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तवीरों का हुआ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending