Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का समर्थकों ने किया स्वागत, केसरिया चंदन-गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं ..

Published

on

प्रवास के दौरान विश्राम गृह पहुंचे डॉ. चरणदास महंत, कार्यकर्ताओं ने आत्मीय मुलाकात कर दी होली की बधाई ..

सक्ती, नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. चरणदास महंत अपने प्रवास के दौरान नगर स्थित विश्राम गृह पहुंचे, जहां उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उनसे मिलने पहुंचे और होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. महंत के कट्टर समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), गुलजार सिंह ठाकुर, भुरु अग्रवाल, जागेश्वर सिंह राज, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, त्रिलोकचंद जायसवाल, कालू अग्रवाल और सरवन सिदार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें केसरिया चंदन और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस दौरान डॉ. चरणदास महंत ने भी सभी समर्थकों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से मिलजुलकर त्योहार मनाने और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। समर्थकों ने अपने नेता के साथ होली के रंगों में खुशियां साझा करते हुए उत्साह व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर के कई अन्य कार्यकर्ता और नागरिक भी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending