Connect with us

खबर सक्ती ...

अशासकीय विद्यालय संगठन के जिलाध्यक्ष बने योगेश साहू, नितिन सोनी को मिली सचिव की जिम्मेदारी — जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन ..

Published

on

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रायपुर से संबद्ध अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ, जिला सक्ती इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर सेंट थॉमस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालखरौदा में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर और डभरा ब्लॉक के अशासकीय विद्यालयों के संचालक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक के दौरान निजी विद्यालयों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यालयों की प्रशासनिक और शैक्षणिक समस्याओं के समाधान तथा संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। इसके पश्चात सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में अनुनय कॉन्वेंट स्कूल सक्ती के संचालक योगेश साहू को जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं सेंट थॉमस स्कूल मालखरौदा के विजय लॉरेंस को उपाध्यक्ष, गुंजन स्कूल सक्ती के नितिन सोनी को सचिव, युगल किशोर बंजारे को सहसचिव तथा लिटिल फ्लावर स्कूल सक्ती के तेज प्रकाश उपाध्याय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा निकराम साहू और संतोष कुमार को संयुक्त सचिव बनाया गया।

संगठन के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी उमाशंकर यादव, दिनेश पुरोहित, रामकुमार साहू और रमेश यादव को प्रचार सचिव के रूप में दी गई। वहीं श्रीमती टुकेश्वरी टंडन, वीरेश्वर यादव, रामकिशन साहू, खेमराज चंद्रा, सोमेश जायसवाल, मनोज चंद्रा, नरेंद्र कुमार, रजत पटेल, लखनलाल राज, बनवारी लाल वैष्णव और गोपाल प्रसाद जायसवाल को संगठन का सलाहकार नियुक्त किया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन से सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष योगेश साहू ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयास करेगा।

बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर रंग पंचमी की बधाई दी और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी ने विश्वास दिलाया कि अशासकीय विद्यालयों की प्रगति और शिक्षा के बेहतर वातावरण के लिए वे संगठन के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। उक्त आशा की जानकारी जिला सचिव नितिन सोनी ने दी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर5 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़7 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending