Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित ..

Published

on

राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,

महानगरों की तर्ज पर विकसित होगा स्टेट कैपिटल रीजन, आधुनिक अधोसंरचना और कनेक्टिविटी को मिलेगी गति ,

एससीआर में व्यवस्थित आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार-वाणिज्य, कनेक्टिविटी और आधुनिक अधोसंरचना का होगा तेजी से विकास ,

निर्धारित योजना और समयसीमा के अनुरूप पूरे किए जाएं एससीआर के काम, मुख्यमंत्री ने प्रगति की नियमित रूप से उच्चस्तरीय समीक्षा के दिए निर्देश ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (स्टेट कैपिटल रीजन – SCR) की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राधिकरण के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, गतिविधियों तथा राजधानी क्षेत्र के समग्र और योजनाबद्ध विकास की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री साय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की परिकल्पना शहर की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार-वाणिज्य और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की पहली बैठक अत्यंत सार्थक रही है और विभिन्न विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा के सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजधानी रायपुर और आसपास के शहर तेजी से विकसित होते हुए एक बड़े शहरी क्षेत्र का रूप ले रहे हैं, इसलिए महानगरों की तर्ज पर इनके संतुलित और योजनाबद्ध विकास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन की घोषणा से जनता की अपेक्षाएँ भी बढ़ी हैं और इन अपेक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित योजना और समयसीमा के अनुरूप पूरे किए जाएं तथा प्रगति की नियमित रूप से उच्चस्तरीय समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

बैठक में बताया गया कि राजधानी रायपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों को स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें रायपुर, दुर्ग-भिलाई, नवा रायपुर अटल नगर और आसपास के क्षेत्र शामिल होंगे। यह क्षेत्र बड़े महानगरों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा और भविष्य में छत्तीसगढ़ के विकास का एक प्रमुख ग्रोथ इंजन बनेगा।

बैठक में राजधानी क्षेत्र में क्षेत्रीय मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स के विकास, मेट्रो संचालन के लिए टेक्नो-इकोनॉमिक फिजिबिलिटी स्टडी, सर्वेक्षण कार्यों के संचालन तथा इसके लिए विशेषज्ञ सलाहकारों की नियुक्ति पर विचार किया गया। साथ ही प्राधिकरण के प्रशासकीय और वित्तीय अधिकारों के प्रत्यायोजन, ऑडिट सेवाओं के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट की नियुक्ति और प्लानिंग प्रभाग के लिए विशेषज्ञ सलाहकारों की सेवाएं लेने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में राजधानी क्षेत्र विकास एवं निवेश योजना तैयार करने की कार्ययोजना पर भी विचार किया गया। इसके अंतर्गत निवेश क्षेत्रों का विधिवत चिन्हांकन, आवश्यक सर्वेक्षण, अनुसंधान एवं अध्ययन तथा चरणबद्ध रूप से परियोजनाओं के क्रियान्वयन की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही राजधानी क्षेत्र में भूमि विकास और आबंटन की प्रक्रिया को सरल बनाने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश जारी करने पर सहमति बनी। बैठक में प्राधिकरण की प्रारंभिक गतिविधियों के लिए 27 करोड़ रुपये के प्रावधान की जानकारी भी दी गई।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकित आनंद, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., एनआरडीए के सीईओ चंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि भौगोलिक दृष्टि से देश के मध्य में स्थित छत्तीसगढ़ व्यापार, वाणिज्य और उद्योग के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। स्टेट कैपिटल रीजन के विकास से राजधानी और आसपास के शहरों में योजनाबद्ध शहरी विस्तार, बेहतर परिवहन कनेक्टिविटी, आधुनिक अधोसंरचना और निवेश के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा58 मिनट ago

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन सख्त .. कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के...

खबर बिलासपुर1 घंटा ago

ऑफिसर्स क्लब की महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ..

बिलासपुर, ऑफिसर्स क्लब बिलासपुर की महिलाओं ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित ..

राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , महानगरों की तर्ज...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश ..

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने आयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश , शिकायतों...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

माताओं के स्वास्थ्य और पोषण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में मिला पहला स्थान .....

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

नवा रायपुर में सजेगा ‘’आदि परब-2026’’: 43 जनजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का भव्य संगम ..

परंपरा से पहचान तक ‘’आदि परब-2026’’ : छह राज्यों के जनजातीय कलाकारों से सजेगा आदि रंग, परिधान और हाट .....

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती जिले में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 11 वाहन जब्त — कार्रवाई पर उठे सवाल ..

सक्ती, जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

आरएएमपी योजना के अंतर्गत “उद्योग–बैंकर्स मीट” का किया गया आयोजन ..

सक्ती, आरएएमपी योजना के अंतर्गत एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय सहयोग एवं बैंकिंग सुविधाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना, बूंद कुंवर कुम्हार को मिल रहा हर माह आर्थिक संबल ..

महतारी वंदन योजना से आसान हुआ जीवन, टेमर की बूंद कुंवर कुम्हार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

भीषण गर्मी को लेकर कलेक्टर की अपील, लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह ..

सक्ती जिले में बढ़ता तापमान, कलेक्टर ने नागरिकों से कहा—धूप से बचें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending