Connect with us

खबर सक्ती ...

कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों पर चालान, 2050 रुपये जुर्माना ..

Published

on

तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत सक्ती में छापेमारी, पान दुकानों व स्टोर्स पर 16 चालानी कार्रवाई ..

सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में कोटपा एक्ट 2003 के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी अमृत विकास टोपनो के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रवर्तन दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सक्ती नगर सहित मालखरौदा बस स्टैंड, पान दुकानों तथा थोक किराना स्टोरों में कोटपा एक्ट 2003 के तहत जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों के उपयोग एवं नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने जैसे नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत कुल 16 दुकानों पर चालान काटे गए। कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानदारों से कुल 2050 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया।

अभियान के दौरान प्रवर्तन दल ने दुकानदारों और आम लोगों को सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उन्हें कोटपा एक्ट के प्रावधानों का पालन करने तथा नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने बताया कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए इसके उपयोग से बचना जरूरी है।

इस कार्रवाई में प्रवर्तन दल के सदस्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निरीक्षक भुवनेश्वर मोहल्ले और दुर्गेश कैवरीयता, स्वास्थ्य विभाग से जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रिया एक्का, दंत सहायक शिव पटेल, नोहर लाल, तथा पुलिस विभाग से नीलमणि कुसुम और मोहन सिंह सिदार शामिल रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में आगे भी कोटपा एक्ट के तहत इस प्रकार के निरीक्षण और चालानी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि तंबाकू उत्पादों के उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर राजनांदगांव ..3 घंटे ago

बडी खबर: साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं ‘लेडी सिंघम’, आईजी ने मांगा स्पष्टीकरण ..

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के दौरान की थी हर्ष फायरिंग , पुलिस मुख्यालय ने मामले को लिया...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना ..

रायपुर जिले मे स्थित सालासार विहार परियोजना में नियमों के उल्लंघन पर प्राधिकरण की सख्ती , रेरा अधिनियम की धारा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव , विजयादशमी महोत्सव...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान , नक्सलवाद के...

खबर बिलासपुर19 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

राज्योत्सव की तैयारियों में न हो देरी, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश, किसानों को नहरों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सक्ती जिले के 36 श्रद्धालु ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का मिला अवसर, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में किसान का रकबा और खसरा छूटने पर कलेक्टर सख्त ..

त्रुटिरहित क्रॉप सर्वे पर जोर, अधूरे सर्वे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश .. सक्ती, जिले में पीवी ऐप...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending