Connect with us

खबर सक्ती ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया गौधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ ..

Published

on

गौधाम योजना के शुभारंभ अवसर पर सक्ती जिले में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम ..

     
सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर के लाखासार से गौधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में 29 गौधामों की शुरुआत की गई है। प्रथम चरण में 152 गौधाम बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में 1460 गौधाम विकसित करने की योजना है। यह पहल प्रदेश में घुमंतू एवं निराश्रित पशुओं के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पशुधन विकास विभाग, जिला सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि गौधाम योजना गौसेवा और पशुधन संरक्षण की दिशा में शासन की एक दूरदर्शी और सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से घुमंतू एवं निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा, जहां उनके लिए भोजन, पानी, उपचार और देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे सड़कों पर घूमने वाले गौवंश को संरक्षण मिलने के साथ-साथ उनके पालन-पोषण और संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल गौवंश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे पशुधन संरक्षण को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि गौधाम योजना के माध्यम से घुमंतू एवं निराश्रित गौवंश को सुरक्षित और बेहतर देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौधामो की स्थापना से पशुधन संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इससे किसानों, पशुपालकों और स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय के साथ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, पशुधन विकास विभाग जिला सक्ती के उप संचालक नदीम सम्स, गौधाम समिति जिला सक्ती अध्यक्ष विजय साहू, गौधाम समिति जिला सक्ती विकासखण्ड अध्यक्ष, विकासखण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, जिले के किसान तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending