खबर सक्ती ...
सक्ती में प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन ..

कलेक्टर तोपनो का आदेश जारी, संयुक्त कलेक्टर व डिप्टी कलेक्टर को सौंपी नई जिम्मेदारियां ..
सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर विभिन्न शाखाओं का दायित्व अधिकारियों को सौंपा गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम को उप जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रभारी अधिकारी चरित्र सत्यापन, जन समस्या निवारण शिविर, सार्वजनिक समारोह, पेपर कटिंग की कार्यवाही, महिला थाना, नागरिकता एवं पासपोर्ट संबंधी कार्य, सूचना प्रौद्योगिकी, विशेष पहचान पत्र, आधार फेस-वन, राज्य आपदा मोचन निधि तथा जिला अंत्यावसायी विभाग के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें रेशम विभाग, विद्युत मंडल, खाद्य एवं औषधि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा मार्कफेड को-ऑपरेटिव मंडी से संबंधित कार्यों का दायित्व भी दिया गया है। साथ ही कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।
वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम को डीएमएफ शाखा और सीएसआर शाखा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
























You must be logged in to post a comment Login