Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में गौधाम समिति की बैठक, निराश्रित पशुओं के संरक्षण व बेहतर प्रबंधन पर जोर ..

Published

on

जिले में मजबूत होगी गौधाम व्यवस्था: प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित होंगे गौधाम, रोजगार के भी खुलेंगे अवसर ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निराश्रित एवं घुमंतू पशुओं के संरक्षण, गौधामों के बेहतर प्रबंधन तथा गौ आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पशुधन विकास विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि गौधाम योजना का उद्देश्य निराश्रित एवं घुमंतू पशुओं के संरक्षण के साथ-साथ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत जप्त पशुओं के समुचित प्रबंधन, गौ उत्पादों को प्रोत्साहन तथा चारा विकास कार्यक्रम को सुदृढ़ करना है। साथ ही गौधामों को प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित करने की भी योजना है।

विभाग द्वारा बताया गया कि गौधामों का संचालन छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग में पंजीकृत गौशाला समितियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, ट्रस्ट, प्रोड्यूसर कंपनियों एवं सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक गौधाम की अधिकतम क्षमता 200 पशु निर्धारित की गई है, ताकि पशुओं की बेहतर देखभाल और प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।

बैठक में गौधामों में पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और देखरेख की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत उन्नत नस्ल के संवर्धन पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

कलेक्टर ने गौधामों में आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने, स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने तथा छायादार शेड निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक गौधाम में एक चरवाहा और एक गौसेवक की नियुक्ति सुनिश्चित करने तथा उन्हें कलेक्टर दर के अनुसार प्रतिमाह मानदेय प्रदान करने की व्यवस्था करने को कहा गया।

बैठक में यह भी बताया गया कि गौधामों को प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित कर गौ उत्पादों के निर्माण एवं विपणन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और गौ आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, बालेश्वर राम, के.एस. पैंकरा, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम, पशुधन विकास विभाग के उप संचालक नदीम शम्स, विजय साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending