Connect with us

ख़बर रायपुर

सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Published

on

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के दीपू बगीचा में आयोजित पारंपरिक सरहुल महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने धरती माता, सूर्य देव एवं साल वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, उत्तम वर्षा और समृद्ध फसल की कामना की। सरहुल की पारंपरिक रस्म के तहत पूजा कराने वाले बैगा द्वारा मुख्यमंत्री के कान में सरई (साल) फूल खोंचकर शुभ आशीष प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने जिलेवासियों को सरहुल उत्सव एवं हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरहुल महोत्सव सदियों से प्रकृति, धरती और जीवन के संतुलन का प्रतीक रहा है। बैगा, पाहन एवं पुजारी द्वारा की जाने वाली पूजा-अर्चना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामूहिक जीवन मूल्यों की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि यह पर्व जनजातीय समाज की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति का जीवंत प्रतीक है, जिसे सहेजकर रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता से किए गए वादों को तेजी से पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 25 किश्तों में 16 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी किए जा चुके हैं, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। वहीं 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में प्रस्तुत धर्म स्वातंत्र्य विधेयक भी सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करेगा।

उल्लेखनीय है कि सरहुल परब चैत्र माह में मनाया जाने वाला उरांव समुदाय का प्रमुख पर्व है, जो प्रकृति के नवजीवन और ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है। इस पर्व में धरती माता और सूर्य देव के प्रतीकात्मक विवाह के साथ सामूहिक पूजा की जाती है। सरना स्थल पर पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण और लोकनृत्य-गीतों के माध्यम से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ किया जाता है। घर-घर सरई फूल और पवित्र जल का वितरण कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजी 100 से अधिक महिलाओं एवं युवतियों की टोली ने मनमोहक सरहुल नृत्य प्रस्तुत किया। मांदर की गूंजती थाप और उत्साह से भरे वातावरण ने पूरे परिसर को जनजातीय संस्कृति के रंग में रंग दिया, जहां जनसैलाब उमड़ पड़ा और उत्सव का उल्लास चरम पर रहा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट, विधायक श्रीमती गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

मुख्यमंत्री 21 मार्च को सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर ..

अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 तथा राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026 का करेंगे उद्घाटन , कुदरगढ़ महोत्सव...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ विधानसभा बजट सत्र:मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों और अधिकारियों को दिया धन्यवाद ..

लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के साथ अनेक महत्वपूर्ण विधेयक हुए पारित – मुख्यमंत्री साय .. मुख्यमंत्री ने कहा डॉ. रमन...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

जिला प्रशासन पर भेदभाव का आरोप, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति ..

भूमि पूजन से विपक्ष गायब! आमंत्रण में नाम नहीं, भड़के कांग्रेस जन .. बयान से गरमाई जिले की राजनीति, प्रशासन...

खबर कोरबा16 घंटे ago

जिले मे निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, लापरवाह ठेकेदारों पर कलेक्टर सख्त ..

समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की चेतावनी, धीमी प्रगति पर नोटिस व ब्लैकलिस्टिंग के निर्देश .. कोरबा, जिले में अधोसंरचना...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

1 अप्रैल 2026 से ई-चालान व्यवस्था लागू, कलेक्टर के निर्देश पर मैनुअल चालान पूरी तरह बंद ..

ई-कोष पोर्टल अनिवार्य: TRN युक्त ई-चालान से ही बैंक में होगा भुगतान, ओटीसी सुविधा लागू .. सक्ती, जिले में अब...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

भीषण गर्मी व लू से बचाव हेतु दिशा-निर्देश जारी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील ..

सक्ती, प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और संभावित लू (हीट वेव) को देखते हुए निदेशक, ट्रेनिंग ऑपरेशन अग्निशमन एवं आपातकालीन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति व्यवस्था की कड़ी निगरानी, नियंत्रण कक्ष स्थापित ..

सक्ती, जिले में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति एवं निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

हिंदू नव वर्ष पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का सम्मान, “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” पर दी बधाई ..

ऐतिहासिक विधेयक पारित होने पर सक्ती के अभिषेक शर्मा एवं चिराग अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात, विजय शर्मा को दी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जमीन विवाद में शिक्षक की बेरहमी से हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश ..

जर्वे गांव में सनसनीखेज वारदात: कुल्हाड़ी से हत्या कर आरोपी फरार, पुलिस जुटी तलाश में .. सक्ती, जिले के जैजैपुर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026 ..

सुनियोजित शहरी विकास और अवैध प्लॉटिंग पर रोक की दिशा में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री साय , छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending