Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में त्वरित सुधार कार्य कराए – कलेक्टर ,

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश ..

            
सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में त्वरित सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक दुर्घटना वाले स्थानों पर जागरूकता बोर्ड, रिफ्लेक्टर एवं अन्य सुरक्षा संकेतक अनिवार्य रूप से लगाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने संवेदनशील क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में तेजी लाने और सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
          
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने जिले में मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, परिवहन और बिक्री पर कड़ा नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को समन्वय के साथ नियमित कार्रवाई और फील्ड निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मेडिकल स्टोर्स व क्लीनिकों की जांच, प्रतिबंधित दवाओं की निगरानी और अवैध क्लीनिकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के तहत स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने तथा युवाओं में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, उल्लास योजना एवं आधार एमबीयू से जुड़े कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा प्रत्येक विद्यालय में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर योजना, जल जीवन मिशन, लोक सेवा गारंटी आदि कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, संयुक कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से ओटीसी चालान जमा करने प्रशिक्षण किया गया आयोजित –

          
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक के पश्चात ई-कोष पोर्टल के तहत ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से ओटीसी (ओवर द काउंटर) चालान जमा करने संबंधी विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें बैंक प्रबंधक और आहरण संवितरण अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 01 अप्रैल 2026 से भौतिक (मैनुअल) चालान का प्रचलन समाप्त हो जाएगा और सभी चालान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ओटीसी सुविधा के अंतर्गत चालान का डेटा सीधे बैंक को ऑनलाइन भेजा जाएगा, जिससे बैंक स्तर पर पुनः प्रविष्टि की आवश्यकता नहीं रहेगी।

बैंक काउंटर पर केवल ऑनलाइन जनरेटेड चालान, जिसमें ट्रेजरी रेफरेंस नंबर (टीआरएन) अंकित होगा, के आधार पर राशि जमा की जाएगी। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नई ऑनलाइन व्यवस्था को समय पर प्रभावी रूप से लागू करें और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि 01 अप्रैल 2026 से ओटीसी ई-चालान के माध्यम से चालान जमा करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending