Connect with us

खबर सक्ती ...

बिसाहू दास महंत जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, कलेक्टर, जिला सीईओ सहित नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि ..

Published

on

खुशहाल छत्तीसगढ़ का सपना देखा था बिसाहू दास महंत जी ने – रामकुमार यादव ..

सक्ती में 4 नई 108 एम्बुलेंस का लोकार्पण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती ..

सक्ती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती के अवसर पर बुधवार, 1 अप्रैल को हटरी रोड स्थित बिसाहू दास महंत उद्यान में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों की गरिमामयी उपस्थिति रही और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, युवा नेता सूरज महंत, जिला कलेक्टर अमृत विकास टोपनो एवं जिला पंचायत सीईओ वासु जैन द्वारा बिसाहू दास महंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इसके बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने महंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

चंद्रपुर विधानसभा के विधायक रामकुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. बिसाहू दास महंत जी ने एक खुशहाल और समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना देखा था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि महंत जी के लिए अमीर और गरीब के बीच कोई भेदभाव नहीं था। वे सभी को समान दृष्टि से देखते थे और समाज में समरसता स्थापित करने का प्रयास करते थे। वहीं पूर्व मंत्री नोवल वर्मा ने कहा कि महंत जी ने संत कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाकर समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि “ऐसी करनी कर चलो हम हंसे जग रोये” की भावना के साथ महंत जी ने अपना जीवन जिया। उन्होंने कहा कि आज सक्ती जिला जिस विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है, वह महंत जी के सपनों का ही परिणाम है। साथ ही उन्होंने डॉ. चरणदास महंत के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से सक्ती जिला अस्तित्व में आया और किसानों को नहरों के माध्यम से सिंचाई सुविधा मिल रही है।

कार्यक्रम के दौरान जिलेभर से आए कांग्रेसजनों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने महंत जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया गया।

इसी अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में चार नई 108 एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री नोवल वर्मा, विनय जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, कलेक्टर अमृत विकास टोपनो, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को रवाना किया। ये एम्बुलेंस जिले के चारों विकासखंडों में तैनात होकर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेंगी।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। बिसाहू दास महंत उद्यान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा परिसर खचाखच भरा रहा। आयोजन समिति एवं कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की सुव्यवस्थित एवं सराहनीय व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के पुत्र युवा नेता सूरज महंत, विधायक रामकुमार यादव, नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, पूर्व विधायक मंत्री नोवेल वर्मा, पूर्व विधायक चैन सिंह सामले, जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य सरोज डड़सेना एवं पूर्णिमा खूंटे, जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष नीतू ऋषिराय सहित महबूब भाई, नरेश गेवाडीन, मेनका जायसवाल, जागेश्वर सिंह, सरवन सिदार, बलराम पाण्डे, बोध साय चन्द्रा, अमर सिंह बनाफर, भुनेश्वर चन्द्रा, ताम्रध्वज चन्द्रा, मधुसूदन साहू, छोटू दास महंत, सुरेश गोपाल भारद्वाज, श्याम कुमार केवत, सन्नी यादव, कृष्णा रात्रे, भरत जलतारे, मनोज सिदार, रूपनारायण साहू, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, राजीव जायसवाल, बंटी धनजल, उमेश देवांगन, अनिल देवांगन, कालू अग्रवाल, भुरू अग्रवाल, हरिश अग्रवाल, राजेश शर्मा, रामप्यारी सिदार, कुशल कश्यप, राकेश राठौर, सावित्री गवेल, मनोज जायसवाल, कुसुम यादव, कुसुमलता अजगले, अलका जायसवाल, गीता देवांगन, चांदनी सहिस, रोहित यादव, हेमंत डड़सेना, अशोक यादव, सत्यप्रकाश महंत, टंकेश्वर पटेल, हेमू सोनी, धनेश्वर जायसवाल, पियूष राय, घनश्याम पांडेय, डी.आर. यादव, शफीक अहमद, संजय सिदार, जननाथ सिदार, अग्नि सिदार, विशाल जांगड़े, जोगेंद्र चन्द्रा, चन्द्रशेखर कवर, सोमेन्द्र सिंह, लाला सोनी, रामसजीवन, घनश्याम देवांगन, आनंद अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुषमा जायसवाल, विजया जायसवाल तथा रायगढ़ से अनिल अग्रवाल, छोटे लाल यादव एवं विष्णु तिवारी सहित जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्षगण, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, एनएसयूआई, मंडल अध्यक्षगण, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य, सरपंच, पंच, पार्षद तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़6 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...6 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending