Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में गूंजे जय श्रीराम–जय वीर हनुमान के जयकारे, हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा पूरा नगर ..

Published

on

पूजा, हवन, शोभायात्रा और भजन संध्या से सजा सक्ती, हजारों श्रद्धालुओं ने भोग-भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर लिया पुण्य लाभ ..

सक्ती, नगर में प्रभु हनुमान लला के जन्मोत्सव पर आज 2 अप्रैल गुरुवार को आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे नगर में दिनभर भक्ति का माहौल बना रहा और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

रेलवे स्टेशन नाका चौक स्थित विद्युत मंडल परिसर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष पूजा, यज्ञ-हवन, हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया गया। प्रख्यात विद्वान पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी के मुखारविंद से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान विद्युत विभाग के पांच जोड़ों ने विधिवत पूजा कर आयोजन को सफल बनाया। अड़भार, मालखरौदा, बाराद्वार, जैजैपुर, डभरा, चंद्रपुर सहित सक्ती डिवीजन के अधिकारी-कर्मचारी अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे और महाआरती में शामिल होकर भोग-भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोपहर 12 बजे पूजा, हवन और महाआरती का आयोजन किया गया, वहीं दोपहर 2 बजे भोग प्रसाद का वितरण किया गया। संध्या 7 बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें जीतू गबेल, पायल गबेल, राधिका नील सोनी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए बताया कि विद्युत विभाग परिवार पिछले पांच वर्षों से निरंतर इस आयोजन को भव्य रूप में करता आ रहा है, जिसकी ख्याति दूर-दूर तक फैल चुकी है।

इसी प्रकार नगर के थाना परिसर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में प्रातःकाल महाआरती के साथ 551 अखंड ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए। इसके पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान जी का भव्य सिंदूराभिषेक किया गया। शाम 7 बजे संध्या महाआरती एवं श्री सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए।

रात्रि में श्रद्धालुओं ने हनुमान लला के दिव्य दर्शन कर सामूहिक भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं नगर के हृदय स्थल हटरी चौक में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे नगर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। विभिन्न आयोजनों ने लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा5 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़6 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...6 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending