Connect with us

खबर सक्ती ...

गायत्री शक्तिपीठ सक्ती में हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ व दीप महायज्ञ का भव्य आयोजन ..

Published

on

भक्ति में डूबा सक्ती नगर: सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु ..

सक्ती, हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को नगर के गायत्री शक्तिपीठ सक्ती में भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में संगीतमय सुंदरकांड का सामूहिक पाठ, हनुमान चालीसा का गायन, दीप महायज्ञ तथा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम सेन्दुरस से पधारे ठाकुर राम साहू जी एवं उनकी टीम द्वारा भक्ति भाव से ओत-प्रोत संगीतमय सुंदरकांड का सामूहिक पाठ कराया गया। मधुर भजनों और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए।

इसके पश्चात हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर में बजरंगबली का गुणगान किया। दीप महायज्ञ के दौरान दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे परिसर दिव्य प्रकाश से जगमगा उठा। कार्यक्रम का समापन भव्य महाआरती के साथ हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

आयोजन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, भक्ति और सेवा भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।

गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने नगर में धार्मिक वातावरण का संचार किया और हनुमान जन्मोत्सव को विशेष रूप से यादगार बना दिया। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण बताया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending