Connect with us

खबर सक्ती ...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्ती में भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा हमला, विपक्ष पर महिलाओं के हक में बाधा बनने का आरोप ..

Published

on

महिला आरक्षण को ऐतिहासिक कदम बताते हुए सांसद कमलेश जांगड़े ने साधा विपक्ष पर निशाना, राजनीतिक स्वार्थ का लगाया आरोप ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सक्ती में बुधवार को जिला महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष सत्यलता मिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा पतकी, जिला पंचायत सक्ती की अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा सहित कई प्रमुख महिला जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कमलेश जांगड़े ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इसके लागू होने से देश की राजनीति में महिलाओं की भूमिका और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे।

सांसद जांगड़े ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपने राजनीतिक स्वार्थों के चलते इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लंबे समय तक लटकाए रखा। उन्होंने कहा कि दशकों से लंबित महिला आरक्षण का विषय विपक्ष की टालमटोल और शर्तों की राजनीति के कारण आगे नहीं बढ़ सका, जिससे महिलाओं की अपेक्षाएं बार-बार आहत हुईं।

जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समान भागीदारी को सुनिश्चित करना किसी भी लोकतांत्रिक राष्ट्र की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस विषय को गंभीरता से लेने के बजाय इसे राजनीतिक विवाद का विषय बना दिया, जिससे देशहित को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि संसद में इस मुद्दे पर कई बार हंगामा और विरोध देखने को मिला, जिसने इसकी प्रक्रिया को प्रभावित किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा पतकी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को एक ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में ठोस पहल की गई है। उन्होंने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर गंभीर नहीं है।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला महामंत्री मोहनकुमारी साहू, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, सेवती साहू, रीता पटेल, अनीता गोपाल सहित महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुए इसे महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending