Connect with us

खबर सक्ती ...

घर छोड़ने के बहाने युवती से छेड़छाड़, जैजैपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

Published

on

सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर मारपीट—दोनों आरोपी को भेजा जेल ..

सक्ती, थाना जैजैपुर क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना जैजैपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम भोथीडीह निवासी नागेश्वर चंद्रा और अमोल सिंह कंवर उर्फ बड़े गुड्डू कंवर ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। आरोप है कि दोनों उसे घर न ले जाकर गांव के एक सुनसान स्थान भांठा बाड़ी में ले गए, जहां उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसके हाथ-पैर पकड़कर उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे बाएं हाथ की कलाई में चोट आई। शोर मचाने पर एक आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। इसी दौरान पीड़िता का पति अपने मित्र के साथ उसे खोजते हुए मौके पर पहुंचा, जिसे देखकर दोनों आरोपी फरार हो गए।

घटना की रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत संबंधित धाराओं एवं अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैंकरा के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को 5 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। देर रात होने के कारण 6 मई को उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चंद्रा, सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...21 मिनट ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

खबर खरसिया ..57 मिनट ago

🔹 सहकारी सप्ताह पर तिऊर, तुरेकेला और बरगढ़ की सहकारी समितियों में फहराया गया सहकारिता ध्वज ..

🔹 किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प .. खरसिया, सहकारिता की भावना...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़18 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

🚨 बिलासपुर के अमित पाटिल को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी..

🚨 सक्ती यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत की कार्रवाई,...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending