ख़बर रायपुर
बेहतर यातायात और व्यापार के लिए चेम्बर–CAG की अहम बैठक, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल ट्रांसपोर्ट पर जोर ..

रायपुर, शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और व्यापारिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित व आधुनिक रूप देने के उद्देश्य से चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं महालेखाकार (CAG) कार्यालय के अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रैफिक प्रबंधन, ट्रांसपोर्ट सुविधाओं के उन्नयन और लॉजिस्टिक्स सिस्टम को डिजिटल व आधुनिक बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में सुझाव दिया गया कि शहर के भीतर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए शहर के बाहरी क्षेत्र में आधुनिक लॉजिस्टिक्स हब विकसित किया जाए। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एम्बुलेंस हेतु अलग लेन की व्यवस्था और प्रमुख बस स्टैंडों पर यात्रियों के लिए उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
तकनीकी सुधारों के तहत परिवहन व्यवस्था में GPS सिस्टम, डिजिटल टिकटिंग और पर्यावरण अनुकूल CNG एवं इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर सहमति बनी। इससे न केवल यातायात व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।
बैठक की एक खास बात यह रही कि पहली बार ऑडिट प्रक्रिया से पहले ही व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों के सुझाव लिए जा रहे हैं, ताकि भविष्य की नीतियां जमीनी जरूरतों और वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप तैयार की जा सकें।
इस अवसर पर चेम्बर एवं विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारी—अध्यक्ष सतीश थौरानी सहित निकेश बरड़िया, चेतन तारवानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, जितेंद्र शादीजा, मनीष प्रजापति, पंकज जैन और भरत पमनानी उपस्थित रहे।
ट्रांसपोर्ट एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों में हरचरण सिंह साहनी, दिवाकर अवस्थी, राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा, विकास अग्रवाल (महामाया गैरेज), नीरज बंसल, पावन अग्रवाल, अंकित संचेती, बनारसीलाल पांडे, विशाल ककलानी, सिद्धार्थ भल्ला, नदीम सोह, अनवर अली, खेमराज साहू, विनीत तिवारी, जे.पी. मित्तल, जसविंदर सिंह संधु, हरनूत सिंह, पुरुषोत्तम सिंह राजपूत, तोमेश साहू, राजकुमार साठे, नीरज साठे, दिलबाग सिंह, भगवान सिंह, सुरिंदर पाल सिंह और हरपाल सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए।
वहीं महालेखाकार (CAG) कार्यालय से सीनियर डीएजी प्रियाति कावड़ो, मो. इकबाल अंसारी, मनीष कुमार शुक्ला, एम. रवि, प्रियांशु साहू, ताज हुसैन और शारदानंद झा की उपस्थिति रही।
बैठक में लिए गए सुझावों और निर्णयों को आगामी नीतिगत प्रक्रियाओं में शामिल करने पर सहमति बनी, जिससे रायपुर में यातायात और व्यापार व्यवस्था को नई दिशा मिल सकेगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login