Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल का बड़ा एक्शन : 6 दिनों में 7 शराब कारोबारी चढ़े हत्थे, 6 को भेजा जेल ..

Published

on

आशीष उप्पल के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी : कई गांवों में अवैध महुआ शराब फैक्ट्री और कारोबार का भंडाफोड़ ,

सक्ती के स्टेशनपारा से मल्दा तक आबकारी विभाग का शिकंजा : भारी मात्रा में महुआ शराब, लाहन और देशी मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती और जैजैपुर की टीमों ने पिछले छह दिनों में जिले के विभिन्न गांवों और वार्डों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सक्ती के स्टेशनपारा, टोहिलाडिह, जुड़गा, मल्दा, नंदौरकला, खैरा और रानीगांव सहित कई क्षेत्रों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में महुआ शराब, देशी शराब तथा किण्वित महुआ लाहन बरामद किया गया। आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

सक्ती के स्टेशनपारा में 11 लीटर महुआ शराब जब्त –

9 मई को आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने वार्ड क्रमांक 18 स्टेशनपारा थाना सक्ती क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दीपचंद सतनामी उर्फ संजू (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में महुआ शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है।

आबकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां आरोपी के मकान से 5 लीटर महुआ शराब तथा 30 प्लास्टिक पाउचों में भरी 6 लीटर शराब बरामद हुई। कुल 11 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

टोहिलाडिह और जुड़गा में दो आरोपी गिरफ्तार –

8 मई को आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने ग्राम टोहिलाडिह और जुड़गा में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। टोहिलाडिह में छद्म क्रेता के माध्यम से महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर शोभलाल साहू के घर में दबिश दी गई। जांच में उसके मकान से 10 लीटर महुआ शराब और 15 पाउचों में भरी 3 लीटर शराब सहित कुल 13 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

वहीं ग्राम जुड़गा में राजेन्द्र कुमार घसिया के घर से 5 लीटर शराब और 10 पाउचों में भरी 2 लीटर शराब सहित कुल 7 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

मल्दा में अवैध महुआ शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ –

7 मई को आबकारी वृत्त जैजैपुर की टीम ने ग्राम मल्दा थाना हसौद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब फैक्ट्री पकड़ी। मुखबिर की सूचना पर सूरज कुमार मित्तल (26 वर्ष) के घर में दबिश दी गई।

जांच के दौरान 9 लीटर महुआ शराब और करीब 100 किलो किण्वित महुआ लाहन बरामद किया गया। आबकारी विभाग ने विधिवत सैंपल लेकर लाहन को मौके पर नष्ट किया तथा आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इसी दिन जनसमस्या निवारण शिविर में मिली शिकायत के आधार पर ग्राम नंदौरकला में भी कार्रवाई की गई। यहां पंचम लाल धीरहे के घर से 2 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया।

खैरा और रानीगांव में भी कार्रवाई –

4 मई को आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने ग्राम खैरा और रानीगांव में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। खैरा निवासी मोहन राम कलार के घर से 63 प्लास्टिक पाउचों में भरी 9.45 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

वहीं रानीगांव में फिरतीन बाई के घर से 29 गोवा स्पेशल मदिरा पाव और एक यूनिक प्लेन शराब पाव सहित कुल 5.4 लीटर देशी शराब जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

इन सभी कार्रवाइयों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान सहित बसंती चौधरी, अंजू सिदार, रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा और अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...23 मिनट ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

खबर खरसिया ..59 मिनट ago

🔹 सहकारी सप्ताह पर तिऊर, तुरेकेला और बरगढ़ की सहकारी समितियों में फहराया गया सहकारिता ध्वज ..

🔹 किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प .. खरसिया, सहकारिता की भावना...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़18 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

🚨 बिलासपुर के अमित पाटिल को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी..

🚨 सक्ती यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत की कार्रवाई,...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending