Connect with us

खबर सक्ती ...

नगर के बुधवारी बाजार में आबकारी विभाग का छापा, चखना दुकानों में मदिरापान कराने वालों पर कार्रवाई ..

Published

on

आशीष उप्पल की सख्ती: ग्राहकों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाने पर 2 दुकानदारों पर प्रकरण दर्ज ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरापान और नियम विरुद्ध संचालित चखना दुकानों के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवारी बाजार सक्ती में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने अपनी टीम के साथ देर शाम आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया।

निरीक्षण के दौरान कुछ चखना दुकानों को अवैध रूप से सामान्य मदिरापान गृह की तरह संचालित करते हुए पाया गया, जहां ग्राहकों को बैठाकर शराब सेवन की सुविधा दी जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संतराम केवट पिता परदेशी राम केवट (46 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 3 बुधवारी बाजार तथा संतोष लोधी पिता गामा लोधी (35 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 3 बुधवारी बाजार के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(ए) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने दोनों संचालकों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि आगे भी चखना दुकानों में ग्राहकों को बैठाकर मदिरापान कराने की शिकायत मिली, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने यह भी साफ किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों पर भी अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि अप्रैल 2026 से अब तक केवल बुधवारी बाजार क्षेत्र में ही इस प्रकार के 7 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिससे स्पष्ट है कि आबकारी विभाग क्षेत्र में अवैध मदिरापान व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए है।

उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल, आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा तथा परसराम कहरा शामिल रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...29 मिनट ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

खबर खरसिया ..1 घंटा ago

🔹 सहकारी सप्ताह पर तिऊर, तुरेकेला और बरगढ़ की सहकारी समितियों में फहराया गया सहकारिता ध्वज ..

🔹 किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प .. खरसिया, सहकारिता की भावना...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़19 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

🚨 बिलासपुर के अमित पाटिल को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी..

🚨 सक्ती यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत की कार्रवाई,...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending