Connect with us

खबर सूरजपुर ..

सूरजपुर को मिली नई प्रशासनिक कमान, रेना जमील आईएएस बनीं जिले की 11वीं कलेक्टर ..

Published

on

जनहित और सुशासन को प्राथमिकता: कलेक्टर रेना जमील ने संभाला सूरजपुर जिले का कार्यभार ..

सूरजपुर, जिले के प्रशासनिक इतिहास में सोमवार, 11 मई 2026 को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती रेना जमील ने सूरजपुर जिले की 11वीं कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालते ही जिला प्रशासन में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पदभार ग्रहण करने के बाद अपने प्रथम संबोधन में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने कहा कि सुशासन तिहार-2026 का सफल क्रियान्वयन तथा आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे जिले के सुदूर ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों का लगातार दौरा कर आमजन से सीधे संवाद स्थापित करेंगी और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में ठोस पहल करेंगी। साथ ही जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि श्रीमती रेना जमील आईएएस जहां-जहां पदस्थ रहीं, वहां उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता की अलग पहचान बनाई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending