खबर सक्ती ...
एमएसडब्ल्यू में तुषार जायसवाल का कमाल, विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में पाया 9वां स्थान ..

तुषार जायसवाल ने बढ़ाया सक्ती जिले का मान, शाहिद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में बनाई जगह ..
सक्ती, नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल के सुपुत्र तुषार जायसवाल ने शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए सक्ती जिले और समाज का नाम रोशन किया है। तुषार ने शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर परीक्षा मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया है।
विश्वविद्यालय द्वारा 14 मई को जारी प्रावीण्य सूची में तुषार का नाम शामिल होने के बाद नगर में हर्ष का माहौल है। तुषार शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी स्नातक शिक्षा गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से बीएससी ग्रामीण विकास विषय में पूर्ण की थी।
तुषार की इस उपलब्धि को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। परिवारजनों, मित्रों, समाजजनों एवं नगर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। वहीं जायसवाल समाज में भी इस उपलब्धि को लेकर गौरव का माहौल है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..






















You must be logged in to post a comment Login