Connect with us

ख़बर रायपुर

वायरल ऑडियो कांड मामले में बड़ी कार्रवाई : जांजगीर-चांपा जिले के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को किया निलंबित ..

Published

on

अधीनस्थ चालक से अभद्र भाषा और वरिष्ठ अधिकारियों पर टिप्पणी पड़ी भारी, जल संसाधन विभाग ने जारी किया आदेश ..

रायपुर, जांजगीर-चांपा जिले मे विगत दिनों सोशल मीडिया में वायरल हुए ऑडियो क्लिप मामले में छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार 12 मई 2026 को कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह एवं उनके अधीनस्थ वाहन चालक शशिकांत साहू के बीच हुए मोबाइल वार्तालाप का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। यह मामला 13 मई को समाचार पत्रों में भी प्रमुखता से प्रकाशित हुआ। इसके बाद कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जांजगीर-चांपा द्वारा मामले की जांच कराई गई।

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा दोनों पक्षों के कथन लेने के बाद प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट पाया गया कि कार्यपालन अभियंता द्वारा अपने अधीनस्थ चालक से मोबाइल पर अत्यंत अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। साथ ही वार्तालाप के दौरान जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के संबंध में भी अशोभनीय टिप्पणी की गई तथा चालक को प्रताड़ित किया गया।

शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत कदाचार मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत शशांक सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, शिवनाथ भवन, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending