Connect with us

खबर सूरजपुर ..

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

Published

on

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,

सुशासन तिहार का लक्ष्य सिर्फ आवेदन लेना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान करना है: कलेक्टर रेना जमील ..

सूरजपुर, सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पीढ़ा निवासी 74 वर्षीय कोटवार जानकी को उनकी सुनने की समस्या के समाधान हेतु श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) प्रदान किया गया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।

जानकी ने सुशासन तिहार के दौरान सुनने में हो रही परेशानी को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होते ही कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद अब वे लोगों की बातें आसानी से सुन सकेंगे तथा दैनिक कार्यों के संचालन में भी उन्हें सुविधा होगी।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने स्वयं अपने हाथों से जानकी को श्रवण यंत्र प्रदान किया और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले भी उपस्थित रहे।

श्रवण यंत्र प्राप्त कर भावुक हुए जानकी ने जिला प्रशासन एवं कलेक्टर रेना जमील के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुनने में परेशानी के कारण उन्हें लंबे समय से कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब श्रवण यंत्र मिलने से उनकी समस्या काफी हद तक दूर हो गई है और जीवन पहले से अधिक सहज हो जाएगा।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य केवल आवेदन लेना नहीं, बल्कि लोगों की वास्तविक समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए जिला प्रशासन निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।

सुशासन तिहार के माध्यम से एक बुजुर्ग को मिली यह राहत न केवल प्रशासन की कार्यकुशलता का उदाहरण है, बल्कि कलेक्टर रेना जमील की मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending