Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

Published

on

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल ..

सक्ती, अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी उड़नदस्ता सक्ती ने 4 जून को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम छोटे सीपत में एक ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 15.29 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद की गई है। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर सक्ती के निर्देश तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छोटे सीपत, थाना मालखरौदा निवासी बुदेश्वर प्रसाद सोनी (पिता अर्जुन लाल सोनी) अपने होटल एवं मकान से ग्राहकों को अवैध रूप से शराब बेच रहा है।

सूचना मिलते ही आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से उसके होटल-सह-मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान रसोई में रखे एक सफेद कपड़े के थैले से 40 पाव देशी प्लेन शराब, 13 पाव ग्रीन लेबल, 7 पाव मेड ऑफ, 3 बोतल सिंबा वाइल्ड बियर, 4 कैन थंडर बोल्ट बियर तथा 3 पाव 20-20 व्हिस्की बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 15.29 लीटर पाई गई।

आबकारी टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी विजय तंबोली के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल तथा जैजैपुर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा तथा आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, बसंती चौधरी और कमलेश यादव का विशेष योगदान रहा।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending