Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

Published

on

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित ..

सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम मसानियाखुर्द, सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्यों के लिए “बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा चंपारण (रायपुर) में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

समारोह में तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, नागालैंड, असम, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र सहित 18 राज्यों के चयनित एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शैलकुमार पांडेय को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त विद्यालय अभियान, कम लागत में सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण तथा नवाचारी शिक्षण पद्धति के सफल क्रियान्वयन के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

वर्ष 2007 से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय शैलकुमार पांडेय ने अपने विद्यालय को शून्य से विकसित कर प्रेरणादायी संस्था के रूप में स्थापित किया है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थियों की उपलब्धियां जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने भी विभिन्न मंचों पर सम्मान अर्जित कर संस्था का नाम रोशन किया है।

4 जून को आयोजित यह समारोह सम्मानित शिक्षकों के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर बना। समारोह में शिक्षा सागर फाउंडेशन के संस्थापक शैलेश प्रजापति, गायत्री मिश्रा, नंदी बहुगुणा, बिहार के नेशनल मोटिवेटर प्रेम सखी तथा आयोजन से जुड़े सभी संयोजकों और सदस्यों की विशेष भूमिका रही।

सम्मान प्राप्त करने के बाद शैलकुमार पांडेय ने कहा कि यह पुरस्कार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति शिक्षकों की जिम्मेदारी को और अधिक मजबूत करता है। भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा से शिक्षक विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा, संस्कार और आत्मविश्वास को विकसित करने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

उनकी इस उपलब्धि पर बीआरसी, बीईओ, डीईओ सक्ती सहित शिक्षा जगत से जुड़े अनेक अधिकारियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा5 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़5 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...5 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending