खबर सक्ती ...
जुआ खेलते पकड़ा गया आरक्षक चालक, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया तत्काल निलंबित ..

कर्तव्य से गायब आरक्षक जुए की फड़ पर मिला, सक्ती एसपी की बड़ी कार्रवाई ..
सक्ती, पुलिस लाइन सक्ती में पदस्थ आरक्षक चालक मनोज कुमार सारथी को जुआ खेलने के आरोप में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरक्षक चालक क्रमांक 353 मनोज कुमार सारथी 22 जून 2026 से बिना सूचना और अनुमति के अपने कर्तव्य से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित था।

जानकारी के अनुसार, अनुपस्थिति के दौरान आरक्षक मनोज कुमार सारथी जिला कोरबा के चौकी रजगामार क्षेत्र में जुआ खेलने पहुंच गया था। इसी दौरान जुए के फड़ पर चौकी रजगामार प्रभारी द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई, जिसमें अन्य जुआरियों के साथ मनोज कुमार सारथी को भी मौके पर पकड़ लिया गया।
पुलिस ने आरोपी आरक्षक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत कार्रवाई की है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए आरक्षक चालक मनोज कुमार सारथी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी है कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा अनुचित गतिविधियों में शामिल न हों। ऐसा पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















