Connect with us

ख़बर रायपुर

♦️ ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार ..

Published

on

♦️ सरकारी योजनाओं से मिल रहा संबल, मत्स्य पालन से खुल रहे रोजगार और आय के नए अवसर ..

रायपुर, खेती के साथ आय बढ़ाने वाले व्यवसायों में आज मत्स्य पालन तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। कम लागत, कम समय में बेहतर उत्पादन और बाजार में बढ़ती मांग के कारण यह व्यवसाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दे रहा है। यही वजह है कि केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिनसे किसानों, युवाओं, महिलाओं और मछुआरा समुदाय को रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों से खेती को केवल धान तक सीमित न रखते हुए दलहन, तिलहन, उद्यानिकी, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन जैसे आयवर्धक व्यवसाय अपनाने का आह्वान किया है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

🔸 कम पूंजी में बेहतर आय का विकल्प –

ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब, जलाशय, नहर और अन्य जल स्रोतों का उपयोग कर मत्स्य पालन आसानी से शुरू किया जा सकता है। सीमित भूमि और कम निवेश में यह व्यवसाय अच्छी आय देता है। वहीं, बढ़ती आबादी और पौष्टिक भोजन की मांग के कारण बाजार में मछली की खपत लगातार बढ़ रही है।

🔸 रोजगार के नए द्वार –

मत्स्य पालन केवल मछली उत्पादन तक सीमित नहीं है। इससे मत्स्य बीज उत्पादन, मछली आहार निर्माण, परिवहन, प्रसंस्करण, कोल्ड चेन और विपणन जैसे क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर तैयार हो रहे हैं।

🔸 प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता –

राज्य सरकार मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रही है। इनमें तालाब प्रबंधन, मत्स्य बीज उत्पादन, रोग नियंत्रण, आहार प्रबंधन और विपणन की जानकारी दी जाती है। साथ ही प्रगतिशील मत्स्य पालकों को अन्य राज्यों के सफल मॉडल देखने अध्ययन भ्रमण पर भी भेजा जाता है।

🔸 विभिन्न योजनाओं से मिल रहा लाभ –

💠 मत्स्य सहकारी समितियों को आर्थिक सहायता।

💠 अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को नाव और जाल का वितरण।

💠 फुटकर विक्रेताओं को आइस बॉक्स और तराजू जैसी सुविधाएं।

💠 अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए स्पॉन संवर्धन और झींगा सह मछली पालन में विशेष सहायता।

🔸 प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना बनी वरदान –

केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत नए तालाब निर्माण, मत्स्य बीज उत्पादन, आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (RAS), केज कल्चर और सजावटी मछली पालन जैसी आधुनिक गतिविधियों के लिए भी अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।

🔸 विपणन व्यवस्था हुई मजबूत –

मत्स्य उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए शीत संयंत्र, प्रशीतित वाहन, आइस बॉक्स युक्त मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा तथा लाइव फिश सेंटर जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

🔸 सामाजिक सुरक्षा का भी प्रावधान –

15 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध अवधि में बचत सह राहत योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वहीं निःशुल्क समूह बीमा योजना के तहत दुर्घटना, मृत्यु या स्थायी अपंगता की स्थिति में मत्स्य पालकों एवं उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है।

🔸 आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की ओर बढ़ता कदम –

मत्स्य पालन आज केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन चुका है। आधुनिक तकनीक, सरकारी सहायता और प्रशिक्षण के माध्यम से यह क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है। इच्छुक किसान और हितग्राही अपने निकटतम मत्स्य विभाग कार्यालय से संपर्क कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर इसका लाभ उठा सकते हैं। नीली क्रांति के माध्यम से समृद्ध और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत का सपना अब तेजी से साकार होता दिखाई दे रहा है।

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव , विजयादशमी महोत्सव...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान , नक्सलवाद के...

खबर बिलासपुर10 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

राज्योत्सव की तैयारियों में न हो देरी, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश, किसानों को नहरों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सक्ती जिले के 36 श्रद्धालु ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का मिला अवसर, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में किसान का रकबा और खसरा छूटने पर कलेक्टर सख्त ..

त्रुटिरहित क्रॉप सर्वे पर जोर, अधूरे सर्वे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश .. सक्ती, जिले में पीवी ऐप...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम घोषित, 12 नवंबर से दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां ..

17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी कर सकेंगे अग्रिम आवेदन, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेगी सुविधा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending