Connect with us

खबर रायगढ़

♦️ नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल ..

Published

on

♦️ जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश ..

रायगढ, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन तथा छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में नशामुक्त भारत सप्ताह और नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी विरोधी सप्ताह पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

🔸 जिला जेल में हुआ विशेष आयोजन, नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ –

अभियान के समापन पर जिला जेल रायगढ़ में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यहां बंदियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में सभी बंदियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम, उनके सामाजिक- परिवारिक प्रभाव और स्वस्थ जीवनशैली के फायदे बताए गए। गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भी नशामुक्ति का प्रभावी संदेश दिया गया, जिसे सभी ने सराहा।

🔸 सामूहिक प्रयास से ही आएगी जागरूकता –

उपसंचालक समाज कल्याण रायगढ ने कहा कि नशा व्यक्ति की क्षमता, परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। युवाओं को नशे से बचाने और समाज में जागरूकता लाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।उन्होंने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, उपचार- पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना और जनसहभागिता से नशामुक्त भारत बनाना है। विभाग ने आमजन से अपील की कि वे खुद नशे से दूर रहें और परिवार-मित्रों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में जिला जेल अधीक्षक जी.एस. सोनी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक सुमंत आचार्य, रंजना यादव, डे-केयर सेंटर सियान गुड़ी के संगीत प्रशिक्षक कुबेर चरण चौहान सहित जेल प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में बंदियों ने हिस्सा लिया।

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

🚨 साइबर अपराध के खिलाफ सक्ती में शुरू हुआ ‘’साइबर जागृति अभियान’’ एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया क्यूआर कोड ..

🚨 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सात सप्ताह चलेगा अभियान, जनभागीदारी से साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने की...

खबर अकलतरा ..20 घंटे ago

वेल विशर फाउंडेशन ने शासकीय हाई स्कूल बरगवां में चलाया जागरूकता अभियान ..

साइबर अपराध, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास और देश के गौरवपूर्ण इतिहास की दी जानकारी .. अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ ..

रायपुर, तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ..

इंटर्न्स एवं आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के मध्य मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा .. रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश अग्रवाल...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात , मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न ..

दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें , किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें .. रायपुर, मंत्रालय (महानदी...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

वीर जवानों के लिए लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ‘अरुणिमा’ ने भेजीं राखियां ..

सैनिकों की कलाई न रहे सूनी, देश की मिट्टी और स्नेह संदेश के साथ भेजा रक्षा सूत्र .. सक्ती, रक्षाबंधन...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर ..

कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर जेठा मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण, परेड की लेंगी सलामी; उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल करेंगे ध्वजारोहण ..

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती में होगा मुख्य आयोजन, विद्यार्थियों सहित गणमान्य नागरिक रहेंगे मौजूद .. सक्ती, स्वतंत्रता...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending