खबर सक्ती ...
♦️खरीफ 2026 में किसानों को बड़ी राहत, पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया खाद ..

♦️यूरिया वितरण में किस्त व्यवस्था खत्म, 2025 के बराबर मिलेगी खाद की पूरी पात्रता ..
सक्ती, खरीफ मौसम 2026 में किसानों को यूरिया वितरण को लेकर बड़ी राहत दी गई है। अब जिले के किसानों को पूर्व वर्ष 2025 की तरह ही एकमुश्त यूरिया खाद प्राप्त होगी। शासन द्वारा लागू की गई नई व्यवस्था के तहत पहले निर्धारित 80 प्रतिशत वितरण सीमा को समाप्त कर दिया गया है, जिससे पात्र किसानों को पिछले वर्ष के बराबर मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा।
कृषि विभाग, जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ 2026 में किसानों को खरीफ 2025 में प्राप्त यूरिया के बराबर मात्रा का विक्रय किया जाएगा। उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान ने बताया कि सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण के लिए जारी शासन के नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार यूरिया खाद पर लागू 80 प्रतिशत सीमा को समाप्त कर दिया गया है। इससे किसानों को अब अपनी पात्रता के अनुरूप पूर्व वर्ष के समान यूरिया प्राप्त करने में सुविधा होगी।
उन्होंने बताया कि किसानों को यूरिया खाद का वितरण एकमुश्त किया जाएगा। हालांकि यदि किसी सहकारी समिति में किसी समय यूरिया का पर्याप्त भंडार उपलब्ध नहीं रहता है, तो उपलब्ध मात्रा का वितरण तत्काल किया जाएगा तथा शेष पात्र मात्रा समिति में खाद उपलब्ध होते ही किसानों को प्रदान कर दी जाएगी।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे यूरिया प्राप्त करने के लिए अपनी संबंधित सहकारी समिति से संपर्क बनाए रखें तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद का उठाव करें।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















