Connect with us

ख़बर रायपुर

♦️ विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा ..

Published

on

♦️ 1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू होगी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटी ..

रायपुर, देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू हो रही है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन और आधारभूत विकास को नई गति देने के उद्देश्य से प्रारंभ की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत -2047 के विज़न को साकार करने की दिशा में ग्रामीण भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाना है। योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण, आजीविका संवर्धन और गांवों के समग्र विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।

💠 राज्य के बजट में 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान –

योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को मांग के आधार पर वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, कृषि आधारित कार्य, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और आजीविका संवर्धन जैसे टिकाऊ कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। विकसित ग्राम की परिकल्पना को साकार करने के लिए योजना में कुल 318 प्रकार के कार्यों को शामिल किया गया है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2026-27 के बजट में 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

💠 2 जुलाई को होगा शुभारंभ –

छत्तीसगढ़ में योजना के शुभारंभ एवं क्रियान्वयन को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 2 जुलाई 2026 को तिरुपति, आंध्रप्रदेश से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें वे देश के विभिन्न राज्यों से संवाद करेंगे। प्रदेश में यह कार्यक्रम कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गंडईखुर्द में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्रामीणों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर संवाद करेंगे।

💠 ग्राम सभा की भूमिका होगी सशक्त –

इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी मिलेगी, 15 दिवस के भीतर मजदूरी भुगतान की व्यवस्था होगी, कार्य उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते का भी प्रावधान किया गया है। इसी तरह डिजिटल जॉब कार्ड एवं तकनीक आधारित कार्य प्रबंधन प्रणाली, समयबद्ध एवं पारदर्शी भुगतान व्यवस्था के साथ ग्राम सभा की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाया गया है।

💠 ग्राम सभा द्वारा तैयार की जाएगी पंचायतों के विकास कार्यों की कार्ययोजना –

वीबी जीरामजी में जल संरक्षण, सिंचाई, ग्रामीण सड़क, वृक्षारोपण एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया है। इस योजना से ग्रामीण युवाओं के लिए कौशल विकास एवं आजीविका के नए अवसर प्रदान करेगी। सामाजिक अंकेक्षण एवं डिजिटल निगरानी से पारदर्शिता में भी वृद्धि होगी। नई व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की कार्ययोजना ग्राम सभा के माध्यम से तैयार की जाएगी, जिससे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों का चयन किया जा सकेगा।

विकसित भारत-जी राम जी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों में विकास की स्थायी आधारशिला तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का माध्यम बनेगी।

Latest

खबर बिलासपुर11 घंटे ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर11 घंटे ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

खबर बिलासपुर12 घंटे ago

पुलिस थानों के सीसीटीवी बंद मिले तो तय होगी जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए सख्त निर्देश ..

550 थानों के लिए 102 करोड़ की योजना, 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा फुटेज .. बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में सांसद कमलेश जांगड़े ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज स्थानीय स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को भावभीनी विदाई ..

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव .. सक्ती, सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं...

खबर कोरबा18 घंटे ago

हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया ..

सरस्वती सायकल योजना से हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा की 44 बालिकाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान .. कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

31 किलो की विशाल कांवड़ लेकर देवघर पहुंचे सक्ती के शिवभक्त, बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना ..

सक्ती के शिवभक्तों ने रचा इतिहास, 31 किलो की कांवड़ से किया जलाभिषेक, सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा पूरी...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

लीनेस डॉ. शालू पाहवा ने प्रतिभावान बालिकाओं का किया सम्मान, कॉपी-पेन व स्मृति चिन्ह देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने किया प्रेरित ..

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना समाज के विकास की मजबूत नींव : डॉ. शालू पाहवा, सेजस कसेर पारा स्कूल में...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार ..

30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित , महतारी वंदन की राशि...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का किया विमोचन , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending