Connect with us

खबर सक्ती ...

♦️ सक्ती भाजपा के नवीन जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का कल 2 जुलाई होगा भूमिपूजन ..

Published

on

♦️ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के लिए 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) का दिन संगठनात्मक दृष्टि से ऐतिहासिक होने जा रहा है। जिले के नवीन भाजपा जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का भूमिपूजन समारोह जेंठा में दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे। समारोह में प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, बिलासपुर संभाग प्रभारी अभिषेक शुक्ला, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीराम गर्ग, बिलासपुर संभाग प्रभारी जगदीश राम रोहरा तथा जिला प्रभारी मनोज शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने बताया कि जिले में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में यह नया जिला कार्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” केवल एक कार्यालय भवन नहीं होगा, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां नियमित बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, संगठन विस्तार की योजनाओं एवं जनसंपर्क गतिविधियों का संचालन किया जाएगा, जिससे जिले में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा मिलेगी।

भाजपा नेताओं के अनुसार, नवीन कार्यालय के निर्माण से संगठन के कार्यों को गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं को एक स्थायी और सुसज्जित मंच उपलब्ध होगा, जहां से पार्टी की विभिन्न योजनाओं, अभियानों और जनहित कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन किया जा सकेगा। यह भवन भाजपा के संगठनात्मक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। स्वागत, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के पहुंचने की संभावना है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुख्यमंत्री सहित प्रदेश नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति में होने वाला यह भूमिपूजन समारोह जिले के राजनीतिक एवं संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होगा। इसके माध्यम से भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए एक सशक्त एवं आधुनिक केंद्र उपलब्ध होगा।

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending