Connect with us

खबर सक्ती ...

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 25 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ..

Published

on

जनदर्शन में आवास, राशन कार्ड, पीएम किसान और अवैध शराब की शिकायतें प्रमुख, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
             
जनदर्शन में आज तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी सुरेंद्र दास महंत ने उनकी मिट्टी की घर आंधी बरसात से क्षतिग्रस्त होने एवं मकान धसने के कारण शासन से सहायता राशि दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नवापारा निवासी श्रीमती टकेश्वरी पटेल एवं संतोष कुमार पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.0 में नाम जुड़वाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत सक्ती निवासी अमित एवं तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नगरदा निवासी श्रीमती बधाई बाई ने राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम घुईचुवा निवासी श्रीमती बसंती सिदार ने ग्राम पंचायत घुईचुवा एवं आश्रित ग्राम बुढ़नपुर में अवैध शराब बिक्री रोक लगाने एवं आवश्यक कार्यवाही किए जाने के सम्बन्ध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम कुरदा निवासी दुवासा सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि प्रदान कराने एवं मृत्यु उपरांत मिलने वाले सहयोग राशि प्रदान कराने के सम्बन्ध में, तहसील चंद्रपुर अंतर्गत ग्राम मड़वा निवासी श्रीमती कालिंदी मेहरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास योजना स्वीकृती के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम पतेरापाली निवासी रामायण दास ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 आवास सूची में नाम दर्ज कराने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम फरसवानी निवासी श्रीमती गणेशी बाई यादव एवं तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम चुरतेला निवासी श्रीमती जानकी बाई ने राशन कार्ड सुधरवाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नवापारा खुर्द निवासी श्रीमती धनकुंवर यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया।

उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Latest

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि .. रायपुर, रक्षाबंधन से...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

दो मकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद .. सक्ती, थाना...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ..

कलेक्टर के निर्देशन में सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार का किया गया औचक निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बहनों की खुशियां हुईं दोगुनी ..

भैया विष्णुदेव साय का बहनों को सम्मान का उपहार, महतारी वंदन से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

पुलिस थानों के सीसीटीवी बंद मिले तो तय होगी जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए सख्त निर्देश ..

550 थानों के लिए 102 करोड़ की योजना, 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा फुटेज .. बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में सांसद कमलेश जांगड़े ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज स्थानीय स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को भावभीनी विदाई ..

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव .. सक्ती, सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending