Connect with us

ख़बर रायपुर

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन ..

Published

on

घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान ,

कमल विहार एवं रावभाटा सहित लगभग 121 आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध ..

रायपुर, रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक बिना कार्यालय आए घर बैठे ही प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपत्तियों की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन एवं बुकिंग कर सकेंगे।

प्राधिकरण ने प्रथम चरण में लगभग 121 आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों को ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया है। इनमें कमल विहार तथा रावभाटा सहित प्राधिकरण की प्रमुख योजनाओं की संपत्तियां शामिल हैं। कमल विहार में आवासीय फ्लैट, आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंड उपलब्ध हैं, जबकि रावभाटा में व्यावसायिक संपत्तियां बुकिंग के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।

प्राधिकरण द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के हितग्राहियों के लिए भी आवासीय संपत्तियों का निर्माण किया गया है, ताकि प्रत्येक वर्ग के नागरिकों को उनकी आवश्यकता और सामर्थ्य के अनुरूप आवास उपलब्ध कराया जा सके।

ऑनलाइन बुकिंग सुविधा के साथ अब हितग्राही घर बैठे ही वेबसाइट के माध्यम से मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। इससे नागरिकों को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी और सेवाएं अधिक सुविधाजनक, समयबद्ध तथा पारदर्शी बनेंगी।

रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदे साहू ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य नागरिकों को आधुनिक, पारदर्शी एवं जनहितैषी सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था से समय की बचत होगी, प्रक्रिया सरल बनेगी तथा संपत्तियों के आवंटन में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित होगी। डिजिटल भुगतान की सुविधा से हितग्राहियों को त्वरित एवं बेहतर सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने नागरिकों से इस ऑनलाइन व्यवस्था का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवनीश कुमार शरण ने बताया कि लंबे समय से संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया बंद थी। अब उपलब्ध सभी संपत्तियों को एक साथ ऑनलाइन पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है, जिससे नागरिक पारदर्शी, त्वरित और सुविधाजनक तरीके से संपत्तियों की बुकिंग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का लक्ष्य अधिकाधिक सेवाओं का डिजिटलीकरण कर नागरिकों को सहज, सरल और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

रायपुर विकास प्राधिकरण की यह पहल डिजिटल प्रशासन को मजबूत बनाने के साथ-साथ नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑनलाइन आवेदन, बुकिंग और डिजिटल भुगतान की सुविधा से संपत्तियों के आवेदन, भुगतान एवं आवंटन की पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल, तेज और पारदर्शी हो जाएगी।

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव , विजयादशमी महोत्सव...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान , नक्सलवाद के...

खबर बिलासपुर9 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

राज्योत्सव की तैयारियों में न हो देरी, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश, किसानों को नहरों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सक्ती जिले के 36 श्रद्धालु ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का मिला अवसर, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में किसान का रकबा और खसरा छूटने पर कलेक्टर सख्त ..

त्रुटिरहित क्रॉप सर्वे पर जोर, अधूरे सर्वे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश .. सक्ती, जिले में पीवी ऐप...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम घोषित, 12 नवंबर से दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां ..

17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी कर सकेंगे अग्रिम आवेदन, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेगी सुविधा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending