Connect with us

ख़बर रायपुर

पुरानी पेंशन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ का धरना, 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन कामबंद की चेतावनी ..

Published

on

रायपुर, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर रायपुर के डंगनिया स्थित विद्युत कंपनी मुख्यालय के सामने विशाल आमसभा एवं एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी एवं प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ ने किया। कार्यक्रम अखिल भारतीय मजदूर संघ के मंत्री एवं विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

महासंघ ने आरोप लगाया कि विद्युत कंपनी प्रबंधन द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बावजूद कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, नई भर्ती, वेज रिवीजन लागू होने तक 20 प्रतिशत अंतरिम राहत, रिस्ट्रक्चरिंग तथा ठेका कर्मचारियों के समय पर वेतन भुगतान सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष हुए आंदोलन के बाद 17 अक्टूबर 2025 को विद्युत कंपनी प्रबंधन ने राज्य सरकार से अनुमोदन लेकर पुरानी पेंशन बहाली का आदेश शीघ्र जारी कराने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन करीब आठ माह बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

उन्होंने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में 1 से 30 जून 2026 तक प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर अधिकारियों और कर्मचारियों का समर्थन जुटाया गया। इसके बाद दूसरे चरण में 10 जुलाई को रायपुर में विशाल आमसभा एवं धरना-प्रदर्शन कर विद्युत कंपनी के चेयरमैन के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त 2026 तक सात सूत्रीय मांगों पर आदेश जारी नहीं किया गया, तो 17 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन शुरू किया जाएगा। महासंघ का दावा है कि इस आंदोलन को विभिन्न कर्मचारी संगठनों का भी समर्थन प्राप्त हुआ है और आवश्यकता पड़ने पर वे भी कामबंद आंदोलन में शामिल होंगे।

Latest

खबर पाली14 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी ..

पाली, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती के अंजोरीपाली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 345 किलो लाहन जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, अवैध महुआ शराब विक्रेता लोचन पटेल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल .....

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 67 आवेदन प्राप्त ..

आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करें विभागीय अधिकारी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे कार्यालयों में उपस्थिति करे सुनिश्चित – कलेक्टर .. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने खरीदी बीज जड़ित राखी, पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना ..

कलेक्ट्रेट में सजे इको-फ्रेंडली राखियों के स्टॉल पर उमड़ी लोगों की भीड़, बिहान समूह की महिलाओं को मिला प्रोत्साहन .....

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

केसला टोल प्लाजा हुआ पूरी तरह डिजिटल, अब घर बैठे बनेगा लोकल पास ..

20 किमी दायरे के स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन चालकों को राहत, मासिक 350 रुपये तो सालभर के लिए लगभग लगेंगे 4,200...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बालिकाओं ने नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित टीम को बांधी राखी, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती नगर पालिका पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, बालिकाओं की पहल ने जीता सभी का दिल .. सक्ती, भाई-बहन के पवित्र...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending